विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरी आंखों के सामने धंसा पुल, ट्रक में लगी आग', पटियाला-संगरूर NH के हादसे में ड्राइवर ने प्रशासन पर उठाया सवाल

Published: Thu, 19 Nov 2026 03:21 PM (IST)

पटियाला बाईपास के पास भाखड़ा नहर का लोहे का पुल टूटने से तीन ट्रक हादसे की चपेट में आ गए ...और पढ़ें

भाखना नहर पर टूटा पुल।

भाखना नहर पर टूटा पुल।

HighLights

  1. पटियाला बाईपास पर भाखड़ा नहर का पुल टूटा।

  2. हादसे में तीन ट्रक फंसे, एक ट्रक में लगी आग।

  3. प्रशासन ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए।

जागरण संवाददाता, पटियाला। चंडीगढ़-बठिंडा मुख्य मार्ग पर स्थित पटियाला बाईपास के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक टूट गया, जिससे पुल से गुजर रहे तीन ट्रक इस दुर्घटना की चपेट में आ गए। इस घटना में दो ट्रक बुरी तरह हादसे का शिकार हुए हैं, जबकि एक ट्रक किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब रहा।

हादसा इतना भीषण था कि चपेट में आए एक ट्रक में आग भी लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में बाल-बाल बचे ट्रक ड्राइवर ने पूरी आपबीती सुनाई। ट्रक ड्राइवर राजवीर ने बताया-

सुबह तकरीबन 5 बजे हुए थे। हर तरफ अंधेरा था। रोज की तरह हम ट्रक लेकर जा रहे थे। ट्रक एक दूसरे के पीछे थे। तभी पुल टूट गया। मेरे ट्रक का पिछला हिस्सा उसमें फंस गया। मेरे पीछे चल रहा ट्रक भी पुल के टूटे हिस्से में फंस गया। जबकि मेरे आगे चल रहा ट्रक निकलने में सफल रहा। मैं स्थिति को समझ गया और ट्रक से बाहर निकलने की कोशिश में जुट गया। अगर थोड़ा समय और लग जाता तो शायद मैं भी बीच में ही फंसा रह जाता। पुल की हालत पहले से ही खस्ता थी। जब भी इस पर से ट्रक निकालते, वे फिलता था। पुल को मरम्मत की जरूरत थी। लेकिन, किसी ने इसकी सुध नहीं ली और आज ये बड़ा हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें- पटियाला में भाखड़ा नहर का पुल टूटने से धंसे दो ट्रक, एक में लगी भीषण आग; रोंगटे खड़े कर देगा Video

प्रशासन पर उठाया सवाल

बचे हुए ड्राइवर ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे अक्सर इसी रास्ते से गुजरते हैं और इस पुल की हालत काफी समय से जर्जर थी। पुल की मरम्मत की सख्त जरूरत थी, लेकिन समय पर इसकी सुध नहीं ली गई, जिसके कारण आज यह बड़ा हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें- 14 लाख के इनवेस्टमेंट से पराली का झंझट खत्म, खुली बंपर कमाई की राह! फरीदकोट के चाचा-भतीजे का जुगाड़ देख सभी हैरान

घटना की मजिस्ट्रेट जांच होगी

पटियाला बाईपास स्थित भाखड़ा नहर पर बने पुल के टूटने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान पटियाला के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि प्रशासन की तरफ से इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच करवाई जा रही है।

डीसी हिमांशु जैन ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उनकी सबसे पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना था कि इस हादसे में कोई हताहत या घायल न हो, जिसके चलते राहत एवं बचाव कार्यों की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जांच के दौरान यदि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही या अनदेखी पाई जाती है, तो दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- PCS मेन्स की भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक, विवाद के बीच पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का अहम आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।