पटियाला में भाखड़ा नहर का पुल टूटने से धंसे दो ट्रक, एक में लगी भीषण आग; रोंगटे खड़े कर देगा Video
पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर का पुल अचानक टूट गया, जिससे दो ट्रक उसमें धंस गए और एक में आग ...और पढ़ें

भाखड़ा नहर पर बने पुल के टूटने से हादसा (जागरण वीडियो)
HighLights
पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर पुल टूटा
पुल टूटने से दो ट्रक धंसे, एक में आग लगी
हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं
जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के पास भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक टूट गया। हादसे के दौरान पुल से गुजर रहे दो ट्रक पुल के टूटे हिस्से में ही धंस गए। इनमें से एक ट्रक में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। पुल टूटने और ट्रकों के उसमें धंसने की घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के पास भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक टूट गया। हादसे के दौरान पुल से गुजर रहे दो ट्रक पुल के टूटे हिस्से में ही धंस गए। इनमें से एक ट्रक में आग लग गई। @punjabnews, @PatialaPolice https://t.co/sGL1emblLg
— Prince Sharma (@heyprincesharma) November 19, 2026
हादसे के कारण बाईपास पर यातायात भी प्रभावित होने की आशंका है। पुल किस वजह से टूटा, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से घटना की जांच के बाद ही पुल टूटने के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
हादसे में किसी की मौत या घायल होने संबंधी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी मिलने का इंतजार है।