पंजाब कांग्रेस की 42 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति गठित, परगट सिंह को कमान; चन्नी-वड़िंग को भी मिली जिम्मेदारी
कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के लिए 42 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। इसकी ...और पढ़ें
-1795022672832_m.webp)
केसी वेणुगोपाल के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह। फाइल फोटो
HighLights
कांग्रेस ने 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए समिति गठित की।
42 सदस्यीय समिति की कमान परगट सिंह को सौंपी गई।
समिति में चन्नी, वड़िंग सहित कई प्रमुख नेता शामिल।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को गति देते हुए कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से गठित 42 सदस्यीय इस समिति की कमान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह को सौंपी गई है।
समिति में पंजाब कांग्रेस के लगभग सभी प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी को भी समिति में जगह दी गई है।
एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार समिति में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राजिंदर कौर भट्ठल को शामिल किया गया है।
इनके अलावा सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विजय इंदर सिंगला सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी भी समिति का हिस्सा होंगी।
चुनावी माहौब बनाने की तैयारी
समिति में वरिष्ठ नेताओं को शामिल करने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न धड़ों और संगठनात्मक नेतृत्व को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। पंजाब के प्रभारी और एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, उनके साथ नियुक्त एआईसीसी सचिव तथा पंजाब में कांग्रेस के विभिन्न अग्रिम संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष पदेन सदस्य होंगे।
विधानसभा चुनाव से पहले गठित इस समिति की भूमिका उम्मीदवारों के चयन और चुनाव संबंधी रणनीति तैयार करने में अहम रहेगी। कांग्रेस पहले ही राज्य में चुनावी गतिविधियां तेज कर चुकी है।
पार्टी की ओर से रैलियों, यात्राओं और जनसंपर्क अभियानों के जरिए चुनावी माहौल बनाने की तैयारी की जा रही है। अब प्रदेश चुनाव समिति के गठन के साथ टिकटों के चयन और चुनावी तैयारियों को लेकर संगठनात्मक प्रक्रिया को भी औपचारिक रूप मिल गया है।