विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AAP से इस्तीफा देने वाले हरमीत सिंह पठानमाजरा का विवादों से रहा है नाता, जानिए विवादित सफर की पूरी टाइमलाइन

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:12 PM (IST)

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा का विवादों से गहरा नाता रहा है। बाढ़ के सवालों से लेकर गिरफ्तारी तक की पूरी टाइमलाइन जानिए।

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा।

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा।

HighLights

  1. विधायक बनने के बाद दो शादियों का मामला सामने आया।

  2. अपनी ही सरकार और सिंचाई विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला।

  3. आपराधिक मामलों में भगोड़ा घोषित होकर मध्य प्रदेश से गिरफ्तार हुए।

जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब के सनौर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा का राजनीतिक सफर काफी विवादों भरा रहा है। पार्टी की पहली सूची जारी होने के अगले ही दिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया, लेकिन उनके बागी तेवर और विवादों का सिलसिला काफी लंबे समय से चल रहा था।

विधायक बनने के कुछ महीनों बाद ही अगस्त 2022 में उनकी दो शादियों का मामला खुलकर सामने आया था, जब उनकी दूसरी पत्नी ने पहली शादी की बात छिपाने और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद 31 अगस्त 2025 को पंजाब में आई बाढ़ के दौरान उन्होंने अपनी ही सरकार और सिंचाई विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसके बाद उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होते ही AAP को बड़ा झटका, दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

सनौर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की टाइमलाइन

अगस्त 2022 : विधायक बनने के कुछ महीने बाद पठानमाजरा की दो शादियों का मामला चर्चा में आया। उन्होंने दो शादियां होने की बात स्वीकार की थी। उनकी दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया कि पहली शादी की जानकारी छिपाकर उनके साथ विवाह किया गया। इस मामले में मारपीट और धमकियां देने के आरोप भी लगाए गए थे।

31 अगस्त 2025 : पंजाब में बाढ़ के दौरान पठानमाजरा ने अपनी ही सरकार और सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने घग्गर, टांगरी और अन्य नदियों की सफाई तथा बांधों को मजबूत करने के काम में देरी पर सवाल उठाए। उन्होंने पार्टी के दिल्ली नेतृत्व पर भी पंजाब के विधायकों को दबाने का आरोप लगाया।

2 सितंबर 2025 : सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा वापस लेने और सनौर हलके के पुलिस अधिकारियों के तबादलों का मामला सामने आया। इसी दौरान एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोपों में उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने हरियाणा के करनाल पहुंची, लेकिन वह पुलिस कार्रवाई के दौरान वहां से निकल गए।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते ही AAP को झटका, समाना विधायक ने छोड़ी पार्टी; BJP में जाने की अटकलें

दिसंबर 2025 : पटियाला की अदालत ने जांच में शामिल नहीं होने के चलते उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद सरकार ने उनका सरकारी आवास आवंटन भी रद कर दिया।

25 मार्च 2026 : करीब छह महीने तक फरार रहने के बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया।

24 अप्रैल 2026 : उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मामलों को राजनीतिक बदलापूर्ण बताया और जान-माल की सुरक्षा मांगी। अदालत ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया।

1 नवंबर 2026 : पठानमाजरा ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें- अमित शाह पहुंचे चंडीगढ़, पुलिस को राष्ट्रपति सम्मान सौंपा; रिस्पॉन्स टाइम देश में पहले नंबर पर लाने का रखा लक्ष्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।