Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटियाला में महिला कर्मी से जिस्मफरोशी करवाने के आरोप में होटल संचालक पर केस, पीड़िता ने दुष्कर्म के भी लगाए आरोप

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 12:27 PM (IST)

    पंजाब (Punjab News) के पटियाला जिले के थाना सनौर इलाके में एक होटल संचालक पर महिला कर्मी से दुष्कर्म करने और उससे जिस्मफरोशी करवाने के गंभीर आरोप लगे हैं। 27 वर्षीय पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    जिस्मफरोशी करवाने के आरोप में होटल संचालक नामजद। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पटियाला। थाना सनौर इलाके में एक होटल संचालक पर महिला कर्मी से दुष्कर्म करने और उससे जिस्मफरोशी करवाने के आरोप लगे हैं।

    पुलिस ने 27 वर्षीय पीड़िता के बयानों पर आरोपित होटल संचालक रणजीत सिंह और उसके साथी जस्सा और हैरी निवासी फूड जंक्शन होटल देवीगढ़ रोड के खिलाफ 19 सितंबर को मामला दर्ज किया है।

    थाना प्रभारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता के अनुसार आरोपित रणजीत सिंह के साथ वह होटल में काम करती थी। रंजीत ने कहा कि नया होटल लीज पर ले लिया है। इसके बाद वह आरोपित के साथ होटल फूड जंक्शन में काम करने लगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ समय के बाद रणजीत सिंह ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें करने शुरू कर दी और उससे जिस्मफरोशी का धंधा करवाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित तरनजीत सिंह ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर पति को भेजने की धमकियां दी और लगातार जिस्मफरोशी करवाने लगा।

    पीड़िता ने विरोध करते हुए आरोपित की मनमानी नहीं होने दी तो उसने वीडियो कॉल करते हुए दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकियां दीं। फिर भी पीड़िता नहीं मानी तो आरोपित ने पीड़िता का वीडियो अपने सभी दोस्तों सहित अन्य लोगों को भेज दिया और ब्लैकमेल करने लगे। परेशान होकर महिला ने अपने परिवार को सच्चाई बताते हुए आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।