Vande Bharat: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... वंदे भारत का पठानकोट कैंट स्टेशन पर भी होगा ठहराव, रेल मंत्रालय ने जारी किया आदेश
दिल्ली से कटरा को जाने वाली वंदे भारत का ठहराव अब पठानकोट कैंट पर भी होगा। इसके लिए नार्दर्न रेलवे के जनरल मैनेजर को आदेश जारी कर दिए हैं। विधायक अश्विनी शर्मा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी मुलाकात रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ हुई जिसके बाद जनता से किया गया वादा पूरा हो सका। वंदेभारत के ठहराव को लेकर जनता में खुशी की लहर है।
जितेंद्र शर्मा, पठानकोट। यात्रीगण कृपया ध्यान दें...दिल्ली से चलकर कटरा को जाने वाली वंदे भारत प्लेटफार्म नंबर-दो पर पहुंचने वाली है। अगले कुछ दिनों में शहरवासियों को शहर के कैंट स्टेशन पर ऐसी अनाउंसमेंट सुनने को मिलने वाली है। विधायक अश्वनी शर्मा का वंदे भारत के ठहराव को लेकर किया जा रहा प्रयास सफल हो गया है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने वंदे भारत के पठानकोट कैंट पर ठहराव को लेकर नार्दर्न रेलवे के जनरल मैनेजर को आदेश जारी कर दिए है। अब एक-दो दिन में रेल मंत्रालय की ओर से इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। इस बात की पुष्टि विधायक अश्वनी शर्मा ने की है। विधायक अश्वनी शर्मा ने इस संबंधी रेल मंत्रालय द्वारा जारी आदेश की कॉपी भी दिखाई।
विधायक अश्वनी शर्मा ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से की थी मुलाकात
वंदे भारत का कैंट स्टेशन पर ठहराव होने की बात का जैसे ही शहर के व्यापारियों व अन्य लोगों को पता चला तो उन्होंने विधायक अश्वनी शर्मा को इस बात की बधाई देते हुए कहा कि वह जो कहते हैं, उसे कर देते हैं। पंजाब-हिमाचल के यात्रियों को मिलेगा लाभबता दें कि विगत चार जनवरी को विधायक अश्वनी शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने वंदे भारत का पठानकोट कैंट में ठहराव को लेकर मांगपत्र भी सौंपा था।
विधायक अश्वनी शर्मा ने बताया था कि पठानकोट तीन राज्यों का संगम स्थल है। अगर वंदे भारत का पठानकोट में ठहराव होता है तो जेएंडके और हिमाचल के यात्रियों के साथ-साथ गुरदासपुर, दीनानगर, मुकेरियां, तलवाड़ा, हाजीपुर आदि क्षेत्रों से दिल्ली जाने वालों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा पठानकोट के कारोबारियों का सारा कारोबार दिल्ली में है और उनके लिए यह ट्रेन सोने पे सुहागा साबित होगी।
लिहाजा, वंदे भारत ट्रेन का पठानकोट में ठहराव करवाने पर समूह व्यापारी वर्ग और जिलावासियों ने विधायक अश्वनी शर्मा का आभार जताया है।पठानकोट को जिले का दर्जा दिलाना और निगम भी अश्वनी की देन। बता दें कि 2010 में जब अश्वनी शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे तो उन्होंने पठानकोट नगर कौंसिल को निगम का दर्जा दिलाया।
अश्वनी शर्मा ने किया जनता से किया वादा पूरा
इसके बाद पठानकोट को जिला बनाने की चिरलंबित मांग भी पूरी करवाई। अश्वनी शर्मा ने पठानकोट को जिला बनवाने का जनता से जो वायदा किया था, उसे पूरा करवाया। इसी उद्देश्य के तहत वह पठानकोट में देश की सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत के ठहराव को लेकर प्रयास कर रहे थे, जिसमें वह कामयाब हुए। सुबह 11:25 बजे पठानकोट पहुंचती है वंदे भारत रेल मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली-कटरा के बीच दो वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसमें से एक वंदे भारत सुबह कैंट के रास्ते कटरा पहुंचती है, दूसरी रात को पहुंचती हैं।
ये भी पढ़ें: Farmers Protest: तीन फसलों पर MSP की गारंटी को किसानों ने नकारा, क्या पंजाब ने गंवाया बेहतर मौका?
ये रहेगा ठहराव का समय
रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश अनुसार, 22439/22440 का पठानकोट कैंट में ठहराव बनाया गया है। यह ट्रेन सुबह छह बजे दिल्ली से चलती है, जो अंबाला और लुधियाना में रुकने के बाद पठानकोट कैंट पहुंचेगी। पठानकोट कैंट पर सुबह 11:25 बजे पहुंचने के बाद दोपहर दो बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी पर दोपहर तीन बजे कटरा से चलने के बाद शाम 5:25 पठानकोट कैंट से होते हुए रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली जाने वाले व्यापारियों के समय की बचत होगी।
ट्रेन के ठहराव से मिलेगा मरीजों को फायदा
जिला व्यापार मंडल के प्रधान इंद्रजीत गुप्ता, व्यापार मंडल पठानकोट के पूर्व प्रधान भारत महाजन, एलआर सोढ़ी और पठानकोट व्यापार मंडल के प्रधान मनिंद्र सिंह लक्की ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का पठानकोट में ठहराव होना वास्तव में एक सुखद समाचार हैं। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से अब अपने कारोबार के सिलसिले में दिल्ली जाने वाले व्यापारियों को फायदा मिलेगा। वह एक ही दिन में अपना कारोबार व मीटिंग कर दोबारा वापस आ सकेंगे। इसके अलावा यदि किसी मरीज को दिखाने के लिए दिल्ली जाना पड़ता है तो वे भी एम्स जैसे बड़े अस्पताल में मरीज को दिखाकर कुछ ही घंटों में वापस आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Amritsar News: बीएसएफ ने पाक से आए ड्रोन को किया बरामद, जवानों ने इलाके में चलाया तलाशी अभियान