पठानकोट में सुनसान सड़क पर चालक से लूट, ऑटो छीना; नकदी और मोबाइल भी ले गए तीन युवक
सुजानपुर में तीन युवकों ने किराये पर लिया ऑटो सुनसान सड़क पर चालक को धक्का देकर छीन लिया। आरोपी नकदी ...और पढ़ें

लुटेरे युवक सीसीटीवी में हुए कैद।
HighLights
सुजानपुर रोड पर ऑटो चालक से लूटपाट हुई।
तीन युवक ऑटो, नकदी और मोबाइल लेकर फरार।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर। पठानकोट के सुजानपुर रोड पर फूल प्यारा के पास तीन युवकों द्वारा ऑटो चालक को धक्का देकर उसका ऑटो, नकदी और मोबाइल छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक की शिकायत पर सुजानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव घोह निवासी छोटू राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाता है। तीन युवक पठानकोट से उसका ऑटो किराये पर लेकर सुजानपुर की तरफ आए थे। इसके बाद तीनों युवक कुछ समय तक इधर-उधर घूमते रहे।
यह भी पढ़ें- पठानकोट में राशन डिपो पर बुजुर्ग से बदसलूकी का आरोप, थप्पड़ मारने का दावा; पुलिस ने शुरू की जांच
चलते ऑटो से दे दिया धक्का
छोटू राम के अनुसार, बाद में तीनों युवक सुजानपुर पुल नंबर चार से फूल प्यारा रोड की तरफ जाने लगे। जब वे सुनसान सड़क पर पहुंचे तो युवकों ने मौका देखकर उसे धक्का दे दिया। इसके बाद आरोपी उसका ऑटो, नकदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
चालक के मुताबिक, अचानक हुई वारदात के कारण वह संभल नहीं सका। आरोपितों के फरार होने के बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- फाजिल्का में रोडवेज कर्मचारियों का एलान, मांगें नहीं मानीं तो 26 अगस्त रुकेंगे बसों के चक्के
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके।
पुलिस के अनुसार, ऑटो की तलाश भी जारी है। जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तीनों आरोपित कौन थे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। आसपास के मार्गों और संभावित स्थानों की भी जांच की जा रही है।
