बंदी सिखों की रिहाई के लिए 29 अगस्त को होगी विशेष अरदास, SGPC का बड़ा फैसला; ऐतिहासिक गुरुद्वारों व स्कूलों में होंगे समागम
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) 29 अगस्त को बंदी सिंहों की रिहाई के लिए विशेष अरदास का आयोजन करेगी। ऐतिहासिक ...और पढ़ें
-1787570645414_m.webp)
बंदी सिखों की रिहाई के लिए 29 अगस्त को होगी विशेष अरदास। फोटो जागरण
HighLights
एसजीपीसी 29 अगस्त को बंदी सिंहों की रिहाई हेतु अरदास करेगी।
गुरुद्वारों व स्कूलों में श्री अखंड पाठ, सुखमनी साहिब पाठ होंगे।
यह न्याय और मानवाधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से 29 अगस्त को गुरु चरणों में अरदास की जाएगी। एसजीपीसी के प्रबंध अधीन ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबों में 27 अगस्त को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे, जिनके भोग 29 अगस्त को सुबह 10 बजे डाले जाएंगे।
इसी तरह एसजीपीसी के अधीन सभी शैक्षणिक संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में 29 अगस्त को सुबह 10 बजे श्री सुखमनी साहिब के पाठ के बाद सामूहिक अरदास की जाएगी।
एसजीपीसी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने बताया कि एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अगुवाई में हाल में हुई अंतरिम कमेटी की बैठक में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया था। इस संबंध में सभी गुरुद्वारा साहिबों और शैक्षणिक संस्थानों को पत्र जारी कर दिया गया है।
'सजा पूरी होने के बाद भी रखा है जेल में'
उन्होंने देश-विदेश की सिख संगतों, सिख संगठनों और धार्मिक संस्थाओं से भी अपील की कि वे 29 अगस्त को अपने स्तर पर अरदास समागम आयोजित कर बंदी सिंहों की रिहाई के लिए आवाज बुलंद करें। बंदी सिंहों की रिहाई का मामला केवल कुछ व्यक्तियों की रिहाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह न्याय, मानवाधिकारों और कानून के समान रूप से लागू होने की मर्यादा से जुड़ा गंभीर विषय है।
जिन कैदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली है, उन्हें दशकों तक जेलों में बंद रखना उनके परिवारों के लिए भी असहनीय पीड़ा का कारण बन रहा है। इस अवसर पर ओएसडी सतबीर सिंह धामी, निजी सचिव शाहबाज सिंह, अतिरिक्त सचिव जसविंदर सिंह जस्सी, उप सचिव गुरनाम सिंह, हरभजन सिंह, आजाद दीप सिंह और मैनेजर राजिंदर सिंह रूबी उपस्थित थे।
