फाजिल्का में रोडवेज कर्मचारियों का एलान, मांगें नहीं मानीं तो 26 अगस्त रुकेंगे बसों के चक्के
पंजाब रोडवेज ठेका कर्मचारी यूनियन ने पक्का करने और आउटसोर्स कर्मियों को ठेके पर लेने की मांग उठाई है। 26 ...और पढ़ें

जानकारी देते हुए फाजिल्का से रोडवेज कर्मचारी।
HighLights
26 अगस्त की बैठक को निर्णायक मान रही यूनियन।
ठेका कर्मचारियों को पक्का करने की मुख्य मांग।
मांगें न मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी।
संवाद सूत्र, जागरण, फाजिल्का। पंजाब रोडवेज पनबस-पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन के उप डिपो फाजिल्का की बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर अगले संघर्ष की रणनीति तैयार की गई। यूनियन ने स्पष्ट किया कि 26 अगस्त को विभाग और सरकार के साथ होने वाली बैठक को निर्णायक माना जा रहा है। मांगों पर अंतिम फैसला नहीं होने की स्थिति में इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
प्रधान रविंदर सिंह रिंकू की अध्यक्षता में हुई बैठक में ठेका कर्मचारियों को पक्का करने और आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर लेने के मुद्दे पर चर्चा हुई। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर सरकार के साथ कई दौर की बातचीत कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब में महंगी हुई सब्जियां, किचन बजट हिला; प्याज 60 तो नींबू 100 रुपये किलो पहुंचा
26 को होगा अंतिम फैसला
प्रधान रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि सरकार के साथ हुई बैठकों में विभाग के सेवा नियमों के तहत ठेका कर्मचारियों को पक्का करने को लेकर सहमति बनी थी। इसके लिए समय भी निर्धारित किया गया था। अब 26 अगस्त की बैठक में कर्मचारियों को पक्का करने और आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर लेने की प्रक्रिया को लेकर अंतिम फैसला होना है।
मामला लंबित हुआ तो जाएंगे हड़ताल पर
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने बैठक में फिर से समय बढ़ाने या मामले को लंबित रखने का प्रयास किया तो यूनियन तय कार्यक्रम के अनुसार अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेगी। इससे परिवहन सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
बैठक में महासचिव मनप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, चेयरमैन प्रीतपाल गिल, संरक्षक दलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार, महासचिव सुरिंदर सिंह, उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत तूत की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM भगवंत मान ने किया एलान
