विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में महंगी हुई सब्जियां, किचन बजट हिला; प्याज 60 तो नींबू 100 रुपये किलो पहुंचा

Published: Mon, 24 Aug 2026 04:42 PM (IST)

कमजोर मानसून के कारण विभिन्न राज्यों से सब्जियों की आवक घट गई है। पिछले सप्ताह दाम बढ़ने से मंडी में ...और पढ़ें

संगरूर की सब्जी मंडी।

संगरूर की सब्जी मंडी।

HighLights

  1. कम बारिश से पंजाब में सब्जियों के दाम बढ़े।

  2. प्याज ₹60, नींबू ₹100 प्रति किलो पहुंचा।

  3. ग्राहक दाम सुनकर खरीदारी से कतरा रहे हैं।

नवदीप सिंह, संगरूर। पंजाब व आस-पास के राज्यों में पर्याप्त वर्षा न होने का असर सब्जियों की आवक पर देखने को मिल रहा है। सब्जियों के दाम बढ़ने के कारण लोग सब्जियां खरीदने से भी कतराने लगे हैं। आम देखा जाए तो सब्जियों की कीमतें सितंबर महीने में जाकर बढ़ती हैं, लेकिन पिछले एक सप्ताह से सब्जियों के दाम में एकदम बढ़ोतरी हो गई है।

इस वर्ष कमजोर मानसून के कारण दाम बढ़ने की वजह बताई जा रही है। आवक में कमी का असर भाव पर दिखने लगा है। घर में बनाई जाने वाली प्रत्येक प्रकार की सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं, कुल मिलाकर रसोई में लगने वाले तड़के का जायका फीका हो गया है।

इसके चलते स्थानीय सब्जी मंडी में पिछले एक सप्ताह से तेजी का माहौल बना हुआ है। सब्जी विक्रेताओं मुताबिक अधिकतम ग्राहक सब्जियों के दाम पूछकर ही आगे चले जाते हैं। उनकी बिक्री कम हो गई है।

यह भी पढ़ें- बंगाल: पूर्व विधायक के PA की पीट-पीटकर हत्या, शराब पीने से रोकने पर हुआ था विवाद

दाम बढ़ते ही कम हुए ग्राहक

गौरतलब है कि करीब सात दिन पहले सभी सब्जियों के दाम मौजूदा कीमतों के मुकाबले कम थे। सुबह व शाम के समय मंडी में ग्राहकों की काफी भीड़ रहती थी। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। सोमवार को मंडी में सन्नाटा पसरा रहा और ग्राहक का इंतजार कर रहे सब्जी विक्रेता भी परेशान दिखाई दिए।

सब्जी विक्रेता कंवलजीत सिंह ने बताया कि सब्जियों के दाम सुनकर कई ग्राहक बिना सब्जी खरीदे ही वापस लौट जाते हैं। दूसरे राज्यों में कम बारिश होने के कारण सब्जियों की आवक कम हो गई है, इससे सब्जियों के दाम बढ़े हैं।

सब्जी मंडी में प्याज, आलू व टमाटर आदि उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र से आते हैं। इन राज्यों में बारिश कम होने के कारण पंजाब में सब्जियों की आवक काफी कम हो गई है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- तरनतारन में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, गश्त के दौरान चिट्टा पीते 15 आरोपी पकड़े; नशा मुक्ति केंद्र भेजे

सब्जियों के दाम (प्रति किलो)-

सब्जी का नाम पुराना मूल्य (₹/किग्रा) अब का मूल्य (₹/किग्रा) स्थिति / बदलाव
बैंगन ₹30 ₹40 📈 ₹10 बढ़ा
प्याज ₹40 ₹60 📈 ₹20 बढ़ा
आलू ₹20 ₹20 ➖ समान
भिंडी ₹40 ₹50 📈 ₹10 बढ़ा
खीरा ₹60 ₹80 📈 ₹20 बढ़ा
नींबू ₹80 ₹100 📈 ₹20 बढ़ा
अरबी ₹30 ₹45 📈 ₹15 बढ़ा
कद्दू ₹40 ₹80 📈 ₹40 बढ़ा
पेठा ₹20 ₹20 ➖ समान
शिमला मिर्च ₹60 ₹60 ➖ समान
अदरक ₹80 ₹100 📈 ₹20 बढ़ा
गोभी ₹50 ₹80 📈 ₹30 बढ़ा
तोरई ₹30 ₹40 📈 ₹10 बढ़ा
टमाटर ₹60 ₹50 📉 ₹10 घटा
लहसुन ₹160 ₹200 📈 ₹40 बढ़ा
फली ₹120 ₹100 📉 ₹20 घटा

यह भी पढ़ें- तरनतारन में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, घसीटकर ट्यूबवेल तक ले गए; पानी में डुबोकर हत्या की कोशिश