तरनतारन में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, घसीटकर ट्यूबवेल तक ले गए; पानी में डुबोकर हत्या की कोशिश
तरनतारन के जोणेके गांव में पुरानी रंजिश में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर पानी में डुबोकर मारने की कोशिश हुई। पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया।

ये AI जनरेटेड इमेज है।
HighLights
युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला।
पुरानी रंजिश के कारण ट्यूबवेल में डुबोने की कोशिश।
आठ आरोपियों पर केस दर्ज, गिरफ्तारी नहीं।
संवाद सूत्र, खडूर साहिब। तरनतारन के गांव जोणेके में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने और बाद में पानी में डुबोकर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। थाना चोहला साहिब पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गांव जोणेके निवासी सुखविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि बीते दिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हरमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, महाबीर सिंह, लवप्रीत सिंह, आकाशदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, बलजीत सिंह और सुखचैन सिंह खेत की ओर आए थे। आरोप है कि कुलविंदर सिंह ने साथियों को जमीन के पैसे मिलने को लेकर सुखविंदर सिंह से पुरानी रंजिश निकालने के लिए उकसाया। इसके बाद तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें- गोल्डी बराड़ के निज्जर हत्याकांड से जुड़े दावों को अर्श डल्ला ने बताया साजिश, दी बदला लेने की खुली धमकी
घसीट कर ले गए आरोपी
हमले में गंभीर रूप से घायल सुखविंदर सिंह धान के खेत में गिर गया। आरोप है कि हमलावर उसे टांगों और बाजुओं से पकड़कर घसीटते हुए ट्यूबवेल तक ले गए। वहां पानी के होल में उसका सिर डालकर डुबोने का प्रयास किया गया। बाद में हमलावर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें- रंगदारी न देने पर बटाला में बदमाशों का आतंक, दिन में दुकान पर हुआ मिस फायर, रात घर पर चलाई गोलियां
अस्पताल में करवाया गया दाखिल
घायल को परमजीत सिंह निवासी नत्थुके बुर्ज ने सिविल अस्पताल सरहाली पहुंचाया। डीएसपी गोइंदवाल साहिब के पुलिस उपाधीक्षक हरिंदर सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक गुरमुख सिंह ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
