विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहपुरकंडी में हो रही वेब फिल्म की शूटिग, दो हफ्ते तक रहेगी यूनिट

By JagranEdited By:
Published: Sat, 21 Nov 2020 01:00 AM (IST)

रंजीत सागर डैम शाहपुरकंडी में लाइट कैमरा एक्शन की आवाज गूंज रही है। इन दिनों कालोनी में फिल्म यूनिट ने डेरा डाला हुआ है।

शाहपुरकंडी में हो रही वेब फिल्म की शूटिग, दो हफ्ते तक रहेगी यूनिट
शाहपुरकंडी में हो रही वेब फिल्म की शूटिग, दो हफ्ते तक रहेगी यूनिट

संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : रंजीत सागर डैम शाहपुरकंडी में लाइट कैमरा एक्शन की आवाज गूंज रही है। इन दिनों कालोनी में फिल्म यूनिट ने डेरा डाला हुआ है। यहां पर राइजिग स्टार एंटरटेनर कंपनी की वेब फिल्म की शूटिग की जारी है। फिल्म यूनिट ने शुक्रवार सुबह बांध परियोजना की रिहायशी कालोनी के ब्लाक टी-2 में कई सीन फिल्माए। आगामी दो हफ्तों से अधिक तक फिल्म की शूटिग बांध क्षेत्र के साथ ही जिला पठानकोट के अलग-अलग स्थानों पर की जाएगी। इनमें रंजीत सागर बांध परियोजना की उच्चा थड़ा कालोनी, तबी कालेज में पहले शूटिग होगी। यह वेब फिल्म बच्चों पर आधारित है और इसमें बच्चों की जीवन शैली, उनके बिगड़ने की वजह, अपराधों में संलिप्तता के कारणों को दिखाया जाएगा। फिल्म के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों की अच्छी परवरिश के महत्व का संदेश दिया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर आकाश गुप्ता और आशीष कुमार ने बताया कि इस साल तक फिल्म की शूटिग को पूरा करने की योजना है, जबकि फिल्म को अगले साल तक रिलीज कर दिया जाएगा। पठानकोट में ऐसी कई लोकेशन हैं जोकि शूटिग के लिहाज से बेहतरीन हैं। इसलिए हमने फिल्म का फिल्मांकन जिले में करने का फैसला लिया। रूपहले पर्दे पर लोकेशन दिखेगी तो आने वाले समय में यहां पर अन्य फिल्म की शूटिग हो सकती हैं। इस फिल्म निर्माण से आसपास के लोग भी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि इससे यहां पर रोजगार भी बढ़ेगा। फिल्म में आशीष दीक्षित, राकेश बेदी, प्रतिमा बेदी, साहिल प्रभाकर, ईशा गुलाटी, सौरभ गोयल, आकाश गुप्ता, अशीष कुमार अहम किरदार निभा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।