पंजाब बचाओ रैली में बादल का दावा, अकाली दल को खत्म करने की हो रही साजिश; लोगों के सामने रखा अपना विजन
मुक्तसर रैली में सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब की तरक्की अकाली दल के शासन में हुई। उन्होंने युवाओं को ...और पढ़ें
HighLights
अकाली दल और बादल परिवार को खत्म करने की साजिश।
युवाओं को सरकारी नौकरी, कौशल प्रशिक्षण और ऋण का वादा।
किसानों के लिए मुआवजे और डेयरी फार्मों पर अनुदान की मांग।
जागरण संवाददाता, मुक्तसर। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि दिल्ली की पार्टियां केवल पंजाब पर राज करने आती हैं, जबकि राज्य की वास्तविक तरक्की अकाली दल के शासन में, खासकर प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई में हुई है। वह मुक्तसर में आयोजित ‘पंजाब बचाओ रैली’ को संबोधित कर रहे थे।
सुखबीर बादल ने कहा कि पिछले दो वर्षों से बादल परिवार और अकाली दल को खत्म करने के लिए बड़ी साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल 105 वर्ष पुरानी पार्टी है, जिसने हमेशा गुरुद्वारों की सेवा की है और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने 70 वर्षों तक राजनीति की, लेकिन कभी किसी के सामने नहीं झुके।
यह भी पढ़ें- न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में 11 को IPL का मैच, ऑफलाइन टिकट मिलनी शुरू, एक आईडी पर सिर्फ दो
युवाओं के सामने रखा अपना विजन
आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने युवाओं और किसानों के लिए कई बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां केवल पंजाब के युवाओं को दी जाएंगी और निजी उद्योगों में 75 प्रतिशत नौकरियां पंजाबियों के लिए आरक्षित होंगी। इसके अलावा ‘वर्ल्ड स्किल एजेंसी’ के माध्यम से एक लाख युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
अपना कारोबार शुरू करने वाले युवाओं को 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण देने का भी वादा किया गया। डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए फार्म स्थापित करने पर 75 प्रतिशत तक अनुदान देने की बात भी उन्होंने कही। इस मौके पर पूर्व विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी सहित कई नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बठिंडा पुलिस ने बेनकाब किया 'लूट का ड्रामा', कार हड़पने के लिए ड्राइवर ने ही रची थी झूठी कहानी
किसानों के लिए रखी मुआवजे की मांग
रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर बादल ने प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की कि प्रभावित किसानों को तुरंत 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले वादा किया था कि ऐसे हालात में पहले मुआवजा दिया जाएगा और बाद में सर्वे होगा।
नशे के मुद्दे पर भी उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि नशा बेचने वालों को संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार इस समस्या को रोकने में पूरी तरह विफल रही है।
यह भी पढ़ें- बठिंडा पुलिस का 'नशा तस्करों' पर बड़ा प्रहार, अलग-अलग जगहों से 15 आरोपी गिरफ्तार
