विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में 11 को IPL का मैच, ऑफलाइन टिकट मिलनी शुरू, एक आईडी पर सिर्फ दो

Published: Mon, 06 Apr 2026 03:50 PM (IST)

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में 11 अप्रैल को होने वाले आईपीएल मैच के लिए ऑफलाइन ...और पढ़ें

न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में टिकट खरीदने के लिए लगी लाइन।

न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में टिकट खरीदने के लिए लगी लाइन।

HighLights

  1. PBKS और SRH के बीच होगा मुकाबला।

  2. 2500 से 25000 रुपये तक की टिकट।

  3. टिकट के साथ पार्किंग की पर्ची भी कटवाएं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में 11 अप्रैल को होने वाले आईपीएल मैच की टिकटें सोमवार से ऑफलाइन मिलनी शुरू हो गई हैं। स्टेडियम के बाहर बने बॉक्स ऑफिस पर टिकट खरीदारों की काफी भीड़ रही। एक आईडी पर सिर्फ दो ही टिकट मिल रहे हैं। अभी तक ऑनलाइन टिकट मिल रही थी। 

PBKS और SRH के बीच होने वाले मुकाबले के लिए टिकट खरीदने वालों में उत्साह देखा जा रहा है। पांच कैटेगरी की अलग-अलग टिकटें हैं। 2500, 3500 और 6500 की टिकटें हैं। इससे ऊपर 20 हजार और 25 हजार रुपये की टिकटें भी उपलब्ध हैं।

मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। दर्शकों की सुबह 11:30 बजे से स्टेडियम में एंट्री शुरू हो जाएगी। ग्राउंड के आसपास पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। आठ जगह पार्किंग व्यवस्था है। टिकट के साथ पार्किंग टिकट खरीद सकते हैं।