विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बठिंडा पुलिस ने बेनकाब किया 'लूट का ड्रामा', कार हड़पने के लिए ड्राइवर ने ही रची थी झूठी कहानी

Published: Mon, 06 Apr 2026 03:13 PM (IST)

बठिंडा पुलिस ने एक ड्राइवर द्वारा रची गई कार लूट की झूठी कहानी का पर्दाफाश किया है। राजस्थान के हनुमानगढ़ ...और पढ़ें

बठिंडा पुलिस ने बेनकाब किया 'लूट का ड्रामा' (AI Generated फोटो)

बठिंडा पुलिस ने बेनकाब किया 'लूट का ड्रामा' (AI Generated फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बठिंडा। राजस्थान के एक व्यक्ति की कार को खुर्द-बुर्द करने के इरादे से चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट का झूठा ड्रामा रचा। बठिंडा पुलिस की जांच में मामला उजागर हो गया।

शिकायतकर्ता शौकत अली निवासी हनुमानगढ़ टाउन राजस्थान ने बताया कि उसकी आर्टिका कार नंबर आरजे-31 यूए-5621 पर राजप्रीत सिंह निवासी सूर्या नगर हनुमानगढ़ चालक के रूप में कार्यरत था।

4 अप्रैल को उसने कार को बुकिंग के बहाने बठिंडा-बरनाला हाईवे पर ले जाकर लूट का नाटक किया। पुलिस ने राजप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके पांच साथियों- बूटा सिंह, सागर और तीन अन्य की तलाश जारी है।