बठिंडा पुलिस का 'नशा तस्करों' पर बड़ा प्रहार, अलग-अलग जगहों से 15 आरोपी गिरफ्तार
बठिंडा पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 व्यक्तियों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें
-1775467927828_m.webp)
बठिंडा में नशीले पदार्थों के साथ 15 गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बठिंडा। जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 15 व्यक्तियों को नशीले पदार्थों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिताें के पास से 26.10 ग्राम हेरोइन, एक क्विंटल 100 ग्राम भुक्की और 50 नशीली गोलियां बरामद की हैं।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने माडल टाउन फेज-3 स्थित संत कबीर स्कूल के पास से 4 ग्राम हेरोइन समेत नीरज कुमार निवासी शक्ति नगर पुरानी आबादी श्री-गंगानगर राजस्थान और अंशु कुमार निवासी वार्ड नंबर 6 धनौर, मुजफ्फरनगर बिहार को गिरफ्तार किया।
थाना सदर बठिंडा पुलिस ने गांव बहमण दीवाना से आरोपित कुलवंत सिंह निवासी बीड़ तालाब को 3.6 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना कैंट पुलिस ने बीबी वाला चौक से नरेश कुमार निवासी गोपाल नगर को 3.50 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया।
थाना नेहियांवाला पुलिस ने जैतो बाईपास से अनिल कुमार निवासी गोनियाना मंडी को नशीली गोलियों समेत पकड़ा। थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने लक्खा सिंह गांव चाऊके और शिव कुमार रामपुरा फूल को 80 किलो 100 ग्राम भुक्की सहित गिरफ्तार किया।
थाना कोटफत्ता पुलिस ने गांव चनारथल के पास 20 किलो भुक्की समेत सतपाल सिंह को गिरफ्तार किया। थाना मौड़ पुलिस ने बलजिंदर सिंह और चरणजीत सिंह निवासी गांव बुर्ज को 3 ग्राम हेरोइन समेत पकड़ा।
थाना तलवंडी साबो पुलिस ने कुलविंदर सिंह, धर्मिंदर सिंह, गगन कुमार और लवप्रीत सिंह को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना रामां पुलिस ने राहुल कुमार और साहिल कुमार को 2 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया।
