पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: मुक्तसर साहिब से काका बराड़ पर 'AAP' का फिर भरोसा, पार्षद से विधायक का सफर किया तय
आम आदमी पार्टी ने श्री मुक्तसर साहिब से मौजूदा विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ को 2027 के चुनाव के लिए फिर से उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

जगदीप सिंह काका बराड़।
HighLights
AAP ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए काका बराड़ पर भरोसा जताया।
जगदीप सिंह काका बराड़ नगर पार्षद से विधायक बने।
2022 में श्री मुक्तसर साहिब से शानदार जीत दर्ज की।
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। श्री मुक्तसर साहिब विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ के कार्यकाल को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर से विधानसभा 2027 के विश्वास जताया है। बराड़ ने स्थानीय राजनीति से विधानसभा तक का सफर तय कर अपनी अलग पहचान बनाई है।
कृषि व्यवसाय से जुड़े काका बराड़ राजनीति में आने से पहले दो बार नगर पार्षद के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। स्थानीय स्तर पर सक्रिय राजनीति का अनुभव उनके राजनीतिक सफर की महत्वपूर्ण कड़ी रहा है।
सरदार गुरबाज सिंह के पुत्र जगदीप सिंह काका बराड़ ने वर्ष 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर श्री मुक्तसर साहिब सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, उस समय उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बनाए रखी।
यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस को बगावत का डर, इसलिए आखिरी दिन तक फंसाए रखती है टिकट'; पहली लिस्ट जारी कर विपक्ष पर बरसे पंजाब के CM मान
2022 में दोबारा बने थे विधायक
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दोबारा आप के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरकर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार कंवरजीत सिंह को 34,194 वोटों के बड़े अंतर से हराया और पंजाब की 16वीं विधानसभा के सदस्य बने। इस जीत ने उन्हें जिले की राजनीति में मजबूत पहचान दिलाई।
यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: लुधियाना में AAP ने 7 विधायकों पर जाताया भरोसा, जेल में बंद संजीव अरोड़ा को भी टिकट
2024 में फिरोजपुर से बने उम्मीदवार
इसके बाद अप्रैल 2024 में आम आदमी पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए फिरोजपुर लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा क्षेत्र में विधायक के रूप में उनकी भूमिका और लोकसभा चुनाव में मिली जिम्मेदारी उनके बढ़ते राजनीतिक कद को दर्शाती है। अब आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनकी राजनीतिक सक्रियता और क्षेत्र में पकड़ महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।