विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: लुधियाना में AAP ने 7 विधायकों पर जाताया भरोसा, जेल में बंद संजीव अरोड़ा को भी टिकट

Published: Sat, 31 Oct 2026 01:59 PM (IST)

आम आदमी पार्टी ने लुधियाना जिले की चौदह में से सात विधानसभा सीटों पर अपने मौजूदा विधायकों को दोबारा उम्मीदवार ...और पढ़ें

संजीव अरोड़ा, कुलवंत सिंह सिद्धू, अशोक पराशर और मनविंदर सिंह ग्यासपुरा।

संजीव अरोड़ा, कुलवंत सिंह सिद्धू, अशोक पराशर और मनविंदर सिंह ग्यासपुरा।

HighLights

  1. AAP ने 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी की।

  2. लुधियाना के 7 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट मिला।

  3. जेल में बंद संजीव अरोड़ा को भी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के नजदीक आते आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। लुधियाना जिले की सियासत में हलचल बढ़ गई है। पार्टी ने जिले की 14 विधानसभा सीटों में से 7 पर अपने मौजूदा विधायकों को एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारने का एलान कर दिया है। घोषित किए गए इन सात उम्मीदवारों में पांच विधायक लुधियाना शहर से और दो विधायक ग्रामीण इलाकों से हैं।

पार्टी द्वारा जारी सूची में सबसे खास चर्चित नाम संजीव अरोड़ा का है। लुधियाना पश्चिम सीट से उन्हें दोबारा से टिकट दिया गया है। पार्टी ने जेल में बंद होने के बावजूद विधायक संजीव अरोड़ा को दोबारा अपना प्रत्याशी बनाया है और उनका नाम पहली सूची में सूचीबद किया है।

इसके अलावा जिन अन्य विधायकों पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है, उनमें लुधियाना पूर्वी से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, लुधियाना उत्तर से चौधरी मदन लाल बग्गा, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पराशर पप्पी, आत्म नगर से कुलवंत सिंह सिद्धू, समराला से जगतार सिंह दयालपुरा और पायल विधानसभा क्षेत्र से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल; धूरी से मैदान में उतरेंगे CM मान

दो मंत्रियों पर संशय बरकरार

दिलचस्प बात यह है कि पार्टी की इस पहली सूची में जिले के दोनों मंत्रियों हरदीप सिंह मुंडिया और तरुणप्रीत सिंह सौंद के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। इसके अलावा जगराओं से लगातार दो बार की विधायक सरबजीत कौर माणूके और अन्य महिला विधायक राजिंदर पाल कौर छीना का नाम भी अभी तक घोषित नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: 'AAP' ने तरनतारन से हरमीत संधू और खेमकरण से सरवन धुन पर फिर से जताया भरोसा

पुराने चेहरों पर दोबारा भरोसा

हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी भी मौजूदा विधायक का टिकट काटा नहीं गया है, जिससे पार्टी के भीतर बगावत के सुरफिलहाल शांत नजर आ रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी नेतृत्व ने फिलहाल अपने पुराने और अनुभवी चेहरों पर दांव खेलकर मैदान मजबूत करने की रणनीति अपनाई है, जबकि बाकी बची सीटों पर नामों का एलान आने वाले दिनों में किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: कोटकपूरा से तीसरी उम्मीदवार बने स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, AAP नेतृत्व का जताया आभार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।