पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: कोटकपूरा से तीसरी उम्मीदवार बने स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, AAP नेतृत्व का जताया आभार
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूरा सीट से लगातार तीसरी बार उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट मिलने पर उन्होंने नेतृत्व का आभार जताया है।

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां।
HighLights
स्पीकर कुलतार संधवां कोटकपूरा से तीसरी बार उम्मीदवार।
AAP नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, भरोसा जताया।
जनता की सेवा, क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आम आदमी पार्टी की ओर से कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि सर्वशक्तिमान वाहेगुरु की असीम कृपा से पार्टी ने एक बार फिर इस सेवक पर भरोसा जताते हुए कोटकपूरा की सेवा करने का अवसर दिया है।
संधवां ने इस भरोसे के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के पूरे हाईकमान का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कोटकपूरा के समझदार और नेकदिल मतदाता इस बार उन्हें पहले से भी अधिक प्यार, सम्मान और समर्थन देंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल; धूरी से मैदान में उतरेंगे CM मान
दिन-रात लोगों की सेवा में लगाए
उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि जिस तरह वह अब तक दिन-रात उनके बीच रहकर उनकी सेवा करते रहे हैं, उसी तरह भविष्य में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़े रहेंगे। संधवां ने कहा कि उनके लिए चुनाव लड़ना केवल राजनीतिक अवसर नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने की जिम्मेदारी है।
विधानसभा क्षेत्र का विकास ही प्रथमिकता
उन्होंने स्पष्ट किया कि कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाना, लोगों की समस्याओं का समाधान करना और उनके विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व की ओर से जताए गए भरोसे को अपनी जिम्मेदारी बताते हुए इसे पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प भी दोहराया।
यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: 'AAP' ने तरनतारन से हरमीत संधू और खेमकरण से सरवन धुन पर फिर से जताया भरोसा
कुलतार सिंह संधवां: जन्म व कर्म स्थली कोटकपूरा
हलका- काेटकपूरा
नाम- कुलतार सिंह संधवां-
शिक्षा- बैचलर इन इंजीनियरिंग
2003 में संधवां ने सरपंच के तौर पर चुनाव जीता और पॉलिटिक्स में एंट्री की। 2017 में आप की टिकट पर कोटकपूरा से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 2022 में अपनी जीत को दोहराया और 18वीं विधानसभा में स्पीकर नियुक्त किए गए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।