पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: 'AAP' ने तरनतारन से हरमीत संधू और खेमकरण से सरवन धुन पर फिर से जताया भरोसा
AAP ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने तरनतारन से विधायक हरमीत सिंह ...और पढ़ें

मौजूदा विधायक सरवन सिंह धुन और विधायक हरमीत संधू।
HighLights
AAP ने 2027 पंजाब चुनाव के लिए पहली सूची जारी की।
तरनतारन से हरमीत संधू, खेमकरण से सरवन धुन उम्मीदवार।
दोनों मौजूदा और अनुभवी चेहरों पर पार्टी का विश्वास।
जागरण संवाददाता, तरनतारन। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने तरनतारन जिले की शहरी और खेमकरण सीट के लिए अपने मौजूदा चेहरों पर ही दांव खेला है। तरनतारन और खेमकरण विधानसभा हलकों से पार्टी ने अपने अनुभवी और मजबूत चेहरों पर फिर से भरोसा जताया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल; धूरी से मैदान में उतरेंगे CM मान
सरवन सिंह धुन: 2022 में भी जीते थे
हलका: खेमकरण
नाम: सरवन सिंह धुन
एक विधान सभा चुनाव जीता (आम आदमी पार्टी 2022)
एक विधान सभा चुनाव हारे। (पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब 2012)
हलका खेमकरण
शिक्षा: हाई सेकेंडरी
प्रोफेशन: किसानी
सरवन सिंह धुन 2022 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर यहाँ से चुनाव जीते थे। उन्होंने 2022 में 64,541 वोट लेकर अकाली दल के विरसा सिंह वलटोहा को 11,882 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। सरवन सिंह धुन किसान परिवार से जुड़े हुए हैं और इलाके में किसानों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहते हैं। 2022 में जीत के बाद से ही वह हलके में सक्रिय रहे हैं, इसी कारण पार्टी ने 2027 के लिए जारी की गई पहली लिस्ट में ही उनके नाम पर मुहर लगा दी है।
यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस को बगावत का डर, इसलिए आखिरी दिन तक फंसाए रखती है टिकट'; पहली लिस्ट जारी कर विपक्ष पर बरसे पंजाब के CM मान
हरमीत सिंह संधू: 2025 में जीत उप-चुनाव
हलका तरनतारन
नाम: हरमीत सिंह संधू
तीन विधान सभा और एक उप चुनाव जीता।
दो विधान सभा चुनाव हारे
शिक्षा: ग्रेजुएशन
प्रोफेशन: किसानी
हरमीत सिंह संधू ने साल 2002 में पहली बार आजाद उम्मीदवार के तौर पर जीत। 2007 और 2012 में शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर लगातार जीत और 2025 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर चौथी बार विधायक बने। बता दे की 2017 और 2022 के चुनावो में हरमीत सिंह संधू हारे थे।
जुलाई 2025 में उन्होंने अकाली दल को अलविदा कह कर मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में 'आप' का दामन थामा था। तरनतारन सीट पर उपचुनाव मौजूदा विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद हुआ था। इस उपचुनाव में हरमीत सिंह संधू ने 42,649 वोट लेकर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अकाली दल की सुखविंदर कौर रंधावा को 12,091 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि अनुभवी चेहरे और हलके में मजबूत पकड़ के कारण ही पार्टी ने 2027 के लिए सबसे पहले उनके नाम पर मुहर लगाई है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में CM फेस पर सस्पेंस खत्म, मनीष सिसोदिया की X पोस्ट से तस्वीर साफ; 40 उम्मीदवारों को भी संदेश
हलका तरनतारन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।