विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में CM फेस पर सस्पेंस खत्म, मनीष सिसोदिया की X पोस्ट से तस्वीर साफ; 40 उम्मीदवारों को भी संदेश

Published: Sat, 31 Oct 2026 12:37 PM (IST)

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस पर ...और पढ़ें

आप नेता मनीष सिसोदिया। सोशल मीडिया

आप नेता मनीष सिसोदिया। सोशल मीडिया

HighLights

  1. AAP ने पंजाब चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

  2. मनीष सिसोदिया ने X पर सभी उम्मीदवारों को बधाई दी।

  3. जनता का भरोसा जीतने और पंजाब को आगे बढ़ाने का आह्वान।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

वहीं, लिस्ट जारी होने पर आप नेता मनीष सिसोदिया ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट डालकर सभी उम्मीदवारों को बधाई दी है।

उम्मीदवारों को दी बधाई

उन्होंने अपनी X अपनी पोस्ट में लिखा कि पंजाब के लिए घोषित आम आदमी पार्टी के सभी 40 उम्मीदवारों को बधाई। यह जनता के भरोसे को और मजबूत करने की जिम्मेदारी है।

उन्होंने लिखा कि हर घर जाइए, लोगों की बात सुनिए और पंजाब को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगाइए। भगवंत मान फिर से, खुशहाल पंजाब के लिए।

धूरी से चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में पत्रकार वार्ता कर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। भगवंत मान धूरी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।

क्र. सं. विधानसभा सं. विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1 7 बटाला अमनशेर सिंह (शेरी कलसी)
2 11 अजनाला कुलदीप सिंह धालीवाल
3 19 अमृतसर दक्षिण डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर
4 21 तरनतारन हरमीत सिंह संधू
5 22 खेमकरण सरवन सिंह धुन
6 31 नकोदर इंद्रजीत कौर मान
7 33 करतारपुर बलकार सिंह
8 40 दसूया करमबीर सिंह घुम्मन
9 41 उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल
10 43 होशियारपुर ब्रह्म शंकर शर्मा (जिम्पा)
11 44 चब्बेवाल इशांक कुमार चब्बेवाल
12 45 गढ़शंकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी
13 48 बलाचौर संतोष कटारिया
14 50 रूपनगर दिनेश चड्ढा
15 53 एस.ए.एस. नगर (मोहाली) कुलवंत सिंह
16 55 फतेहगढ़ साहिब लखबीर सिंह राय
17 56 अमलोह गुरिंदर सिंह गैरी वडिंग
18 58 समराला जगतार सिंह दियालपुरा
19 60 लुधियाना पूर्व दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला)
20 62 आतम नगर कुलवंत सिंह सिद्धू
21 63 लुधियाना सेंट्रल अशोक पराशर पप्पी
22 64 लुधियाना पश्चिम संजीव अरोड़ा
23 65 लुधियाना उत्तर चौधरी मदन लाल बग्गा
24 67 पायल मनविंदर सिंह ग्यासपुरा
25 71 निहाल सिंह वाला मनजीत सिंह बिलासपुर
26 72 बाघा पुराना अमृतपाल सिंह सुखानंद
27 73 मोगा डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा
28 74 धर्मकोट दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस
29 79 जलालाबाद जगदीप कंबोज गोल्डी
30 80 फाजिल्का नरिंदरपाल सिंह सवना
31 86 मुक्तसर जगदीप सिंह काका बराड़
32 88 कोटकपूरा कुलतार सिंह संधवां
33 89 जैतो अमोलक सिंह
34 94 तलवंडी साबो बलजिंदर कौर
35 97 सरदुलगढ़ गुरप्रीत सिंह बनावाली
36 102 भदौड़ लाभ सिंह उगोके
37 104 महल कलां कुलवंत सिंह पंडोरी
38 106 अमरगढ़ जसवंत सिंह गज्जनमाजरा
39 107 धूरी भगवंत मान
40 115 पटियाला अजितपाल सिंह कोहली

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल; धूरी से मैदान में उतरेंगे CM मान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।