विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नशा तस्करी मामले में श्री मुक्तसर साहिब और गिद्दड़बाहा में NCB की छापेमारी, घंटों खंगाला रिकॉर्ड

Published: Sun, 15 Nov 2026 04:23 PM (GMT+05:30)

नशा तस्करी के मामले की जांच के सिलसिले में एनसीबी ने श्री मुक्तसर साहिब और गिद्दड़बाहा में छापेमारी की। टीम ...और पढ़ें

रेड खत्म होने के बाद वापस लौटते हुए एनसीबी की टीमें।

रेड खत्म होने के बाद वापस लौटते हुए एनसीबी की टीमें।

HighLights

  1. एनसीबी ने श्री मुक्तसर साहिब, गिद्दड़बाहा में नशा तस्करी पर छापेमारी की।

  2. चंडीगढ़ में दर्ज NDPS मामले की जांच के तहत कार्रवाई हुई।

  3. मोहम्मद आसिफ युसूफ और करण चुघ के नाम सामने आए, गाड़ी जब्त।

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। नशा तस्करी से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने शनिवार देर रात श्री मुक्तसर साहिब में दो स्थानों पर अचानक छापेमारी की। इसके साथ ही टीम ने गिद्दड़बाहा में भी एक स्थान पर गहन जांच अभियान चलाया। एनसीबी की टीम ने संबंधित संदिग्धों के घरों में घंटों तक मौजूद रहकर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की बारीक जांच की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई चंडीगढ़ में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामला संख्या 22/26 की जारी जांच के सिलसिले में की गई है। शुरुआती जांच में हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी मोहम्मद आसिफ युसूफ का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें- अफरीदी के निर्वासन के बाद पंजाब पुलिस का एक्शन, पांच गुर्गे गिरफ्तार; 11 अवैध पिस्तौल और 191 कारतूस बरामद

कोरियर से ड्रग्स बरामद

बताया जाता है कि वह कुछ दिन पहले चंडीगढ़ से तमिलनाडु भेजने के लिए एक कोरियर देने गया था। कूरियर की जांच के दौरान उसमें से भारी मात्रा में कोकीन और हेरोइन बरामद होने की बात सामने आई थी।

सूत्रों के मुताबिक, कूरियर में नशीले पदार्थ मिलने के बाद जब एनसीबी ने युसूफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले करण चुघ का नाम लिया। उसने दावा किया कि वह कूरियर वास्तव में चुघ का ही था। इस अहम सुराग के आधार पर एनसीबी की टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए चुघ के आवास पर छापा मारा और वहां खड़ी रूपनगर नंबर की एक गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश मामले में बड़ा एक्शन, पाकिस्तान कनेक्शन वाले दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

गिद्दड़बाहा में भी दो व्यक्ति हिरासत में लिए

इसके बाद, मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर टीम ने मोड़ रोड पर स्थित एक अन्य घर में भी तलाशी अभियान चलाया। उधर, गिद्दड़बाहा में भी दो व्यक्तियों को हिरासत में लिए जाने की चर्चा है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। दोनों स्थानों पर की गई इस कार्रवाई के आपस में जुड़ाव को लेकर भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होना बाकी है। एनसीबी मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा बना गैस चैंबर, दिल्ली-पंजाब में भी बढ़ा प्रदूषण, चंडीगढ़ की हवा क्यों है स्वच्छ? जानिये कारण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।