विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा बना गैस का चैंबर, दिल्ली-पंजाब में भी बढ़ा प्रदूषण, चंडीगढ़ की हवा क्यों है स्वच्छ? जानिये कारण

Published: Sun, 15 Nov 2026 01:12 PM (GMT+05:30)

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच चंडीगढ़ की हवा स्वच्छ बनी हुई है। शहर की हरियाली, ...और पढ़ें

फोटो के जरिये समझिये हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ मं प्रदूषण की स्थिति। (एआई जनरेटेड फोटो)

फोटो के जरिये समझिये हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ मं प्रदूषण की स्थिति। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. चंडीगढ़ में 53 प्रतिशत से अधिक हरियाली और वन क्षेत्र।

  2. धूल नियंत्रण, कुशल ट्रैफिक प्रबंधन और सार्वजनिक परिवहन।

  3. पराली और औद्योगिक प्रदूषण से दूरी, सख्त प्रशासनिक नियम।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। दिल्ली और आसपास के शहरों में प्रदूषण की वजह से लोगों के दम घुटने जैसे हालात बने हुए हैं। हरियाणा भी गैस का चैंबर बना हुआ है, जिसके छह शहर देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में शामिल हो गए हैं। 

दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, हिसार और फतेहाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 340 से ऊपर चला गया है। पंजाब में भी कई शहरों की हवा दम घोटू हो गई है। पराली जलाने के मामले बढ़ने से बठिंडा, लुधियाना और अमृतसर में धुएं की चादर बनी हुई है।

वहीं, सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की हवा अब भी स्वच्छ बनी हुई है। यहां का एक्यूआई 80 से 110 के बीच बना हुआ है, जो नेशनल लेवल पर सबसे बेहतर में से एक है। आखिर जब चारों तरफ पराली का धुआं और धुंध है तो चंडीगढ़ कैसे बचा हुआ है?

इसके पीछे प्रशासन की प्लानिंग से लेकर सिटी ब्यूटीफुल के डिजाइन तक कई कारण हैं। हालांकि, विशेषज्ञ चेतावनी भी देते हैं कि पंजाब और हरियाणा में पराली जलने का असर चंडीगढ़ पर भी पड़ता, इसलिए लोगों को अभी से मास्क पहनने और सुबह की सैर थोड़ी देर से करने की सलाह देते हैं।

 53 फीसदी से ज्यादा ग्रीन कवर

चंडीगढ़ की सबसे बड़ी ताकत हरियाली है। यहां कुल ग्रीन कवर 53 फीसदी से ज्यादा है, जो देश के किसी भी बड़े शहर से कहीं अधिक है। हर सेक्टर में पार्क, हर सड़क पर बड़े-बड़े पेड़ और तीन बड़े जंगल सुखना वाइल्डलाइफ सेंचुरी, नेपली और कैसल रिजर्व फॉरेस्ट हैं। पेड़ प्राकृतिक हवा को स्वच्छ रखने का काम करते हैं। पेड़ हर साल हजारों टन कार्बन डाइऑक्साइड सोख लेते हैं और धूल को जमीन पर रोक देते हैं।

खुली जमीन नहीं, धूल पर कंट्रोल

प्रदूषण का 40 फीसदी कारण सड़क और कंस्ट्रक्शन की धूल होती है। चंडीगढ़ प्रशासन को इसका अंदाजा है, इसलिए शहर में एक भी जगह को कच्चा नहीं छोड़ा गया है। सभी रोड बर्म पर घास और ग्राउंड कवर प्लांट लगाए गए हैं।

पार्कों के किनारे और डिवाइडरों पर भी हरियाली है। इससे धूल उड़ती ही नहीं। साथ ही, नगर निगम रोजाना मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन और पानी के छिड़काव से सड़कों को साफ रखता है।

ट्रैफिक मैनेजमेंट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट

चंडीगढ़ देश का पहला ऐसा शहर है, जिसे ग्रिड सिस्टम पर बसाया गया है। यहां चौड़ी सड़कें हैं और ट्रैफिक जाम न के बराबर होता है। वाहनों के रेंगने से होने वाला प्रदूषण यहां बहुत कम है।

हाल ही में कोर्ट ने भी ट्रैफिक लाइट्स पर रेड सिग्नल का समय 90 सेकंड से अधिक न रखने का आदेश दिया है, ताकि ज्यादा देर तक वाहन न रुके रहें और प्रदूषण न बढ़े। प्रशासन ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी मजबूत किया है। इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाई है और साइकिल ट्रैक का अच्छा नेटवर्क है। लोग छोटी दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं।

पराली और इंडस्ट्री से दूरी

चंडीगढ़ का अपना कोई खेती वाला एरिया बहुत कम है, इसलिए यहां पराली का धुआं सीधे नहीं आता। वहीं, शहर में औद्योगिक एरिया सिर्फ दो फेज में सीमित है और वहां भी प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को अनुमति नहीं है। हरियाणा और पंजाब के उलट यहां ईंट-भट्ठों की संख्या न के बराबर है।

प्रशासन की सख्ती और लोगों की आदत

चंडीगढ़ के बाशिंदे जागरूक हैं। यहां खुले में कचरा जलाने पर तुरंत चालान होता है। कंस्ट्रक्शन साइट्स पर बिना ग्रीन नेट और पानी के छिड़काव के काम नहीं करने दिया जाता। सुखना लेक जैसे वाटर बॉडी भी शहर के तापमान और प्रदूषण को कंट्रोल में रखती है। पर्यावरण विशेषज्ञ के अनुसार, ली कॉर्बूजिए ने सोच-समझकर ही चंडीगढ़ को डिजाइन किया था।

हवा के रास्ते को रोका नहीं गया। हर सेक्टर में खुली जगह छोड़ी गई, ताकि हवा का फ्लो बना रहे। यही वजह है कि जब दिल्ली-हरियाणा में हवा थम जाती है और धुंध जम जाती है, तब भी चंडीगढ़ में हवा चलती रहती है और प्रदूषण को उड़ा ले जाती है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।