Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: बारिश से पंजाब में नुकसान हुई फसल का CM मान ने लिया जायजा, मुआवजे का दिया आश्वासन

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Sun, 26 Mar 2023 06:12 PM (IST)

    Punjab News पंजाब में बारिश ओलावृष्टि के बाद टॉरनेडो ने किसानों की मेहनत को बर्बाद कर दिया। खेतों में खड़ी फसल बारिश और ओलावृष्टि से खराब हो गई हैं। इसी बीच रविवार को सीएम भगवंत मान ने किसानों को मुआवजे का आश्वासन दिया है।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मलोट के गांवों में वर्षा से प्रभावित फसल का लिया जायजा

    श्री मुक्तसर साहिब, जागरण संवाददाता। बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। हरियाणा से लेकर पंजाब तक कुदरत की मार से किसान परेशान है। पंजाब में ओलावृष्टि और बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। फसल के नुकसान का जायजा खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम मान ने किसानों से किया मुआवजे का वादा

    रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान भी विधानसभा हलका मलोट के गांव बुर्ज सिंधवा व डबवाली ढाब में विशेष तौर पर पहुंचे और वर्षा से प्रभावित गेहूं की फसल का जायजा लेने के साथ किसानों को आश्वासन दिलाया कि प्रभावित फसल का जल्द मुआवजा दिया जाएगा।

    इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर, मुक्तसर से विधायक जगदीप सिंह काका बराड़, हलका लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुड्डियां, हलका गिद्दड़बाहा के इंचार्ज प्रितपाल सिंह, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सुखजिंदर सिंह काउणी, डिप्टी कमिश्नर मैडम पल्लवी, एसएसपी हरमनबीर सिंह भी मौजूद थे।

    किसानों को मुआवजा देगी सरकार

    सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार प्रभावित किसान के साथ उस मजदूर को भी मुआवजा देगी जिसने उस किसान के वहां मजदूरी करनी थी क्योंकि नुकसान तो मजदूर का भी हुआ है। ऐसा पहले किसी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ क्योंकि ये बातें उनके दिमाग में नहीं आईं।

    उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में लोगों को मुआवजे के महज 54-54 रुपये के चेक आते रहे हैं जोकि उनके साथ मजाक होता था। जख्मों पर नमक लगाने जैसा मजाक होता था। मगर वे आज ही अधिकारियों के साथ मीटिंग कर यहां आए हैं। अब से ऐसा नहीं होगा। 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रभावित को मिलेगा और दस दिन में रुपये खातों में आ जाएंगे। इस अवसर कैबनिट मंत्री डा. बलजीत कौर, मुक्तसर के विधायक जगदीप सिंह काका बराड़, हलका लंबी के विधायक गुरमीत सिंह खुड्डियां, हलका गिद्दड़बाहा इंचार्ज प्रितपाल सिंह, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सुखजिंदर सिंह काउणी, डिप्टी कमिश्नर मैडम पल्लवी, एसएसपी हरमनबीर सिंह भी मौजूद थे।

    मजाकिया लहजे में बोले मान- 'बादल अब बड़े घर जाएंगे'

    मलोट में प्रभावित फसलों का जायजा लेने के बाद प्रति एकड़ 15 हजार रुपये प्रभावित फसल के देने की घोषणा करते समय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वे पहले मु्ख्यमंत्री हैं,जो जनता के बीच आकर उनके सवालों के जवाब दे रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि बादल साहब (पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के बारे) भी उनके बीच ऐसे ही आते थे और मुश्किलें सुनते थे।

    इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह बड़े लोग हैं उन्हें उनके साथ मत मिलाइए और वे बड़े लोग बड़े घर भी जाने वाले हैं। मान की यह बात सुन कर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लग पड़े। बदा दें कि कोटकपूरा गोलीकांड के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व शिअद प्रधान सुखबीर बादल के खिलाफ केस चल रहा है। मुख्यमंत्री मान ने इसी मामले में बड़े घर (जेल) जाने की हंसी मजाक में टिप्पणी की है।

    सुखबीर सिंह बादल ने भी किया था दौरा

    बता दें कि विधानसभा हलका लंबी व मलोट में शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल की ओर से पिछले दो दिनों से लगातार वर्षा से प्रभावित फसलों का जायजा लेने के साथ किसानों से संपर्क साधा जा रहा था।

    वर्षा व आंधी ने किसानों की फसलों का किया नुकसान

    श्री मुक्तसर साहिब। गिद्दड़बाहा हलके में आई वर्षा, ओलावृष्टि व तेज आंधी की मार ने गेहूं की फसल का भारी नुकसान किया है। गिद्दड़बाहा इलाके में पिछले दो दिनों से हो रही कहीं कम और कहीं ज्यादा वर्षा व ओलावृष्टि कारण किसानों की फसलों का निकसान हुआ है।

    वर्षा, ओलावृष्टि व तूफान ने किसानों की गेहूं, सरसों, सब्जियां, पशुओं का चारा लगभग सभी फसलों का भारी नुकसान किया है। जहां गेहूं की फसलों जमीन पर बिछ गई वहीं सरसों की पक्की खड़ी फसल में से भी सभी दाने झाड़ गए। खेतों व सड़कों के किनारे खड़े पेड़ की टूट कर जमीन पर गिर गए।

    मकानों की गिरी छत, टावर टूटे

    गांव थेहड़ी में एक्सिस बैंक का लगा इंटरनेट टावर भी टूट गया। इसके अलावा कई मकानों की छत भी गिरी गई है। गिद्दड़बाहा शहर के सभी बाजारों व गलियों मं वर्षा का पानी अब तक भी खड़ा है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पानी की निकास नहीं हो सकी।

    किसानों ने की सीएम से मांग

    किसानों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। किसानों ने जल्द से जल्द फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवा कर किसानों को शत प्रतिशत मुआवजा देने की मांग की है।