विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपत्तिजनक हालत में मिलने पर शिक्षक ने छात्र को लगाई फटकार, दुखी होकर जहर निगलने से मौत

Published: Sat, 20 Sep 2025 12:05 AM (IST)

मोगा के एक सरकारी स्कूल के 11वीं के छात्र जशनदीप सिंह ने अध्यापक द्वारा डांटे जाने और स्कूल से निकाले ...और पढ़ें

आपत्तिजनक हालत में मिलने पर शिक्षक ने छात्र को लगाई फटकार। सांकेतिक फोटो
आपत्तिजनक हालत में मिलने पर शिक्षक ने छात्र को लगाई फटकार। सांकेतिक फोटो

संवाद सहयोगी, धर्मकोट (मोगा)। अध्यापक के डांटने व स्कूल से निकालने से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगलने वाले सरकारी स्कूल के विद्यार्थी ने अस्पताल में 25 दिन बाद दम तोड़ दिया। घटना 23 अगस्त को हुई थी। पुलिस चौकी कमालके के प्रभारी एएसआइ बलविंदर सिंह ने बताया कि विधानसभा हलका धर्मकोट में पड़ते गांव ठूठगढ़ के निवासी जशनदीप सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमालके में 11वीं कक्षा में पढ़ता था।

23 अगस्त को वह स्कूल में आपत्तिजनक हालत में कक्षा में देखा गया तो टीचर ने उसे डांट दिया था। फिर पूरी घटना प्रिंसिपल सुरेंद्र पाल को बताई। प्रिंसिपल ने अनुशासन कमेटी बैठाकर छात्र जशनदीप सिंह का अस्थायी रूप से नाम काटकर उसे घर भेजने के साथ ही माता-पिता को स्कूल लाने की बात कही। छात्र ने घर पर सच्चाई नहीं बताई और इस घटना से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया।

हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे लुधियाना के निजी अस्पताल में लेकर गए थे, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। प्रिंसिपल और अध्यापकों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मृतक छात्र के पिता कुलविंदर सिंह के बयानों पर प्रिंसिपल सुरेंद्र पाल, अध्यापक गुरदीप सिंह, निमन कौड़ा, कालूराम, अध्यापिका राजेंद्र कौर तथा ज्योति के खिलाफ मामला दर्ज करके छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।