विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: मोगा से अमनदीप कौर और निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह बिलासपुर पर 'AAP' का दांव

Published: Sat, 31 Oct 2026 03:43 PM (IST)

आम आदमी पार्टी ने मोगा से विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और निहाल सिंह वाला से विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ...और पढ़ें

अमनदीप कौर और मनजीत सिंह बिलासपुर।

अमनदीप कौर और मनजीत सिंह बिलासपुर।

HighLights

  1. AAP ने 2027 पंजाब चुनाव के लिए पहली सूची जारी की।

  2. मोगा से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को फिर टिकट मिला।

  3. निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह बिलासपुर तीसरी बार उम्मीदवार।

जागरण संवाददाता, मोगा। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद मोगा जिले की सियासत में भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। पार्टी ने जिले की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों मोगा और निहाल सिंह वाला से अपने मौजूदा विधायकों और अनुभवी चेहरों पर एक बार फिर से गहरा भरोसा जताया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: 'AAP' ने बटाला से मौजूदा विधायक और कार्यकारी प्रधान अमन शेर सिंह कलसी को दिया टिकट

डॉ. अमनदीप कौर: डॉक्टर से बनी राजनेता

विधानसभा क्षेत्र - मोगा

उम्मीदवार - डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

उम्र - 40

शिक्षा - एमबीबीएस

टिकट मिलने के दो प्रमुख कारण - क्षेत्र में लोकप्रिय, लोगों से सतत संपर्क

राजनीतिक करियर आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता के रूप में 2 वर्ष काम करने के बाद 2022 में पार्टी ने उन्हें मोगा से प्रत्याशी बनाया और उन्होंने चुनाव जीता। इसके पहले वह चिकित्सा के पेशे से जुड़ी रही।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: मुक्तसर साहिब से काका बराड़ पर 'AAP' का फिर भरोसा, पार्षद से विधायक का सफर किया तय

मनजीत सिंह बिलासपुर: तीसरी बार बने उम्मीदवार

विधानसभा क्षेत्र - निहाल सिंह वाला

उम्मीदवार - मनजीत सिंह बिलासपुर

उम्र - 55

शिक्षा- ग्रेजुएशन

टिकट मिलने के दो प्रमुख कारण - अपने ही विधानसभा क्षेत्र में 20 वर्ष तक पत्रकारिता करने से इनके लोगों के साथ जीवंत संपर्क है। अपने क्षेत्र के ज्यादातर लोगों को नाम से पहचानते हैं।

20 वर्ष तक विभिन्न अखबारों में पत्रकारिता की। इसके साथ आम आदमी पार्टी में भी सक्रिय रहे। पार्टी ने लगातार दो बार टिकट दिया और दोनों बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे इस बार उन्हें तीसरी बार टिकट मिला है। मोगा जिले में पार्टी का बड़ा चेहरा माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: मानसा से 'AAP' ने सरदूलगढ़ पर खोला पत्ता, विजय सिंगला और बुधराम की सीटों पर सस्पेंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।