पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: 'AAP' ने बटाला से मौजूदा विधायक और कार्यकारी प्रधान अमन शेर सिंह कलसी को दिया टिकट
आम आदमी पार्टी ने बटाला विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक और पार्टी के कार्यकारी प्रधान अमन शेर सिंह कलसी को ...और पढ़ें

अमन शेर सिंह कलसी।
HighLights
आम आदमी पार्टी ने बटाला से कलसी को दोबारा प्रत्याशी बनाया।
मौजूदा विधायक अमन शेर सिंह पार्टी के कार्यकारी प्रधान भी हैं।
विकास कार्य, निष्ठा और स्वच्छ छवि टिकट का आधार।
जागरण संवाददाता, बटाला। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 में आम आदमी पार्टी ने बटाला से मौजूदा विधायक और पार्टी के कार्यकारी प्रधान अमन शेर सिंह कलसी पर एक बार फिर मैदान में उतारा है। अमन शेर सिंह कलसी पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हैं और उनकी उम्र 38 वर्ष है। वह साल 2012 से ही पार्टी के एक समर्पित वालंटियर के रूप में जुड़े रहे हैं।
साल 2017 में भी उन्होंने बटाला से मजबूत दावेदार पेश की थी, लेकिन पार्टी ने कमेडियन गुरप्रीत सिंह घुग्गी को यहां से टिकट दिया। इसके बाद साल 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बटाला सीट से शानदार जीत हासिल कर पार्टी की स्थिति को विधानसभा में काफी मजबूत किया था। विधायक बनने के बाद उन्होंने शहर में सड़कों के निर्माण, सीवरेज व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: मुक्तसर साहिब से काका बराड़ पर 'AAP' का फिर भरोसा, पार्षद से विधायक का सफर किया तय
क्यों मिला दोबारा टिकट
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कलसी को दोबारा टिकट मिलने के पीछे उनके द्वारा किए गए विकास कार्य और नगर निगम में बहुमत से मेयर बनवाना मुख्य वजह है। उन्होंने शहर के विभिन्न चौकों और सड़कों का कायाकल्प कर इसे सुंदर बनाया है। इसके अलावा उन्होंने कभी भी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी नहीं की, बल्कि हर मुद्दे को हमेशा सूझबूझ के साथ संभाला है।
सक्रियता के चलते बनाए गए थे कार्यकारी अध्यक्ष
संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए साल 2024 में उन्हें पार्टी की तरफ से पंजाब का कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने 2024 में गुरदासपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया था, लेकिन इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन स्थानीय स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ और साफ-सुथरी छवि को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर उन पर दांव खेला है।
यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: मानसा से 'AAP' ने सरदूलगढ़ पर खोला पत्ता, विजय सिंगला और बुधराम की सीटों पर सस्पेंस
अमन शेर सिंह कलसी: AAP कार्यकारी प्रधान
हलका: बटाला, जिला गुरदासपुर
नाम: अमन शेर सिंह कलसी
प्रोफेशन: फिज्योथैरेपिस्ट
उम्र: 38 साल
यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: कोटकपूरा से तीसरी उम्मीदवार बने स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, AAP नेतृत्व का जताया आभार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।