Punjab Rain: पंजाब में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ कई जिलों में तेज बारिश; गर्मी से राहत
पंजाब के फाजिल्का और मोगा जिले में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मोगा में ब्लैकआउट के बाद बिजली वापस आ गई जिससे लोगों को सुविधा हुई। मौसम सुहाना होने से लोगों को राहत मिली। दो जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है।
जागरण संवाददाता, मोगा। पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ली। फाजिल्का और मोगा जिले में तेज बारिश शुरू हो गई है। बारिश होते ही मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मोगा में ब्लैकआउट के बाद बिजली आ गई है। लोगों ने अपने घरों की लाइटें जलाईं।
पंजाब में रविवार शाम जालंधर सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ वर्षा हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को आंधी चलने व वर्षा होने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को कुछ जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
दोपहर के बाद बदला मौसम
रविवार को दिन में अधिकतर जिलों में तेज धूप निकली। दोपहर बाद मौसम बदला और शाम को धूल भरी आंधी चली और वर्षा हुई। लुधियाना में दिन का तापमान राज्य में सबसे अधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बठिंडा में भी अधिकतम तापमान 40.3, पटियाला में 39.4, फाजिल्का में 39.3, फरीदकोट में 39, अमृतसर में 37.9, फिरोजपुर का 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
यह भी पढ़ें- India Pakistan Conflict: सीजफायर के बाद भी पंजाब के कई जिलों में आज ब्लैक आउट, प्रशासन ने लोगों से की खास अपील
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।