पैसों की खातिर पिता का कत्ल! मोगा में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने बेटे पर जताया शक
मोगा की तांगे वाली गली में 70 वर्षीय बुजुर्ग कुलदीप सिंह की पेट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने नशेड़ी बेटे हैप्पी पर पैसों के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक कुलदीप सिंह की फाइल फोटो।
HighLights
मोगा में 70 वर्षीय बुजुर्ग कुलदीप सिंह की गोली मारकर हत्या।
परिवार ने नशेड़ी बेटे हैप्पी पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया।
पैसों के विवाद को लेकर वारदात, पुलिस जांच में जुटी।
संवाद सहयोगी, मोगा। मोगा शहर की तांगे वाली गली में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग कुलदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान बुजुर्ग के पेट में गोली मारी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया, वहीं परिवार में मातम छा गया।
परिवार के सदस्यों ने बुजुर्ग कुलदीप सिंह के बेटे हैप्पी पर ही हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि हैप्पी नशे का आदी था और अक्सर अपने पिता से पैसों की मांग करता रहता था। पैसे नहीं मिलने पर वह पिता के साथ विवाद करता था।
यह भी पढ़ें- मोगा में AAP की खुशहाली पंजाब रैली से पहले बड़ा हादसा, कॉफ मशीन फटने से व्यक्ति की मौत
परिवार को बेटे पर शक
परिवार ने आशंका जताई है कि इसी पारिवारिक विवाद और पैसों की मांग को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना बीती देर रात हुई। गोली चलने की घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों को भी वारदात की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- जालंधर के निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही, बाथरूम के बहाने निकला एलकेजी का छात्र, 6 घंटे बाद रोता हुआ मिला
पुलिस ने जांच की शुरू
पुलिस की ओर से परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह, आरोपी की भूमिका और घटनाक्रम को लेकर पुलिस तथ्यों को जुटा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही हत्या के कारणों और वारदात में शामिल व्यक्ति की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शहर में देर रात हुई इस हत्या की घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।