मोगा में AAP की खुशहाली पंजाब रैली से पहले बड़ा हादसा, कॉफ मशीन फटने से व्यक्ति की मौत
पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली से ठीक पहले कॉफ मशीन फटने से बड़ा हादसा हो गया। मशीन का टुकड़ा लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मोगा में रैली के लिए तैयार मंच।
HighLights
मोगा में AAP रैली स्थल पर कॉफ मशीन फटने से हादसा।
हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत।
सुरक्षा एजेंसियां घटना की गहन जांच में जुटी हुई हैं।
जागरण संवाददाता, मोगा। पंजाब के मोगा जिले में स्थित नथुवाला जदीद गांव में आम आदमी पार्टी की 'खुशहाली पंजाब रैली' के आयोजन स्थल पर एक हादसा हो गया। रैली शुरू होने से पहले ही कार्यक्रम स्थल पर लगी एक कॉफ मशीन अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गई। हादसे में मशीन का एक टुकड़ा हवा में तेजी से उछल मौजूद एक व्यक्ति के सिर पर जा लगा, जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा।
घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी पीड़ित को इलाज के लिए पास की मेडिकल टीम के पास ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है।
यह भी पढ़ें- 3 साल पहले गोलियों से बच निकला था रिंकू, अब रोहतक के होटल में साथियों संग मारा गया; खाना लेने गए बेगुनाह की भी मौत
रैली से पहले हादसे की जांच शुरू
सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों ने तुरंत उस पूरे इलाके को घेर लिया है और वहां लगे सभी तकनीकी उपकरणों व मशीनों की गहन जांच की जा रही है। हालांकि, मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी फिलहाल इस मौत की आधिकारिक पुष्टि करने से बच रहे हैं।
यह हादसा उस समय हुआ जब पार्टी अपने स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशाल रैली का आयोजन कर रही थी। इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, सभी विधायक, हलका इंचार्ज और प्रत्याशी उपस्थित होने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- जालंधर के निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही, बाथरूम के बहाने निकला एलकेजी का छात्र, 6 घंटे बाद रोता हुआ मिला
स्मार्ट राशन कार्ड का होगा वितरण
मूल रूप से यह कार्यक्रम स्मार्ट राशन कार्ड वितरण के लिए आयोजित किया जा रहा है इसमें मुख्यमंत्री चुनिंदा लोगों को स्मार्ट राशन कार्ड प्रदान करेंगे इसके बाद सभी विधायक और हलका इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को स्मार्ट राशन कार्ड का वितरण करेंगे।
आम आदमी पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के शक्ति प्रदर्शन से इसको जोड़कर देखा जा रहा है माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री 5 वर्षों में उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्य बताएंगे और अगले चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के एजेंडा की झलक भी दिखाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।