विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोगा से लुधियाना के लिए निकले पति-पत्नी अचानक हो गए लापता, मुल्लांपुर टोल प्लाजा के बाद से बंद हुए 8 मोबाइल

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:30 AM (IST)

मोगा के पत्ती मालेकी से लुधियाना के लिए टाटा पंच कार में निकले पति-पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। मुल्लांपुर टोल पार करने के बाद उनके सभी मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं।

लापता हुए पति पत्नी कशश कटारिया व कुलविंदर कौर की फाइल फोटो। (फाइल फोटो)

लापता हुए पति पत्नी कशश कटारिया व कुलविंदर कौर की फाइल फोटो। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मोगा से लुधियाना निकले पति-पत्नी अचानक लापता हुए।

  2. उनकी टाटा पंच कार मुल्लांपुर टोल प्लाजा से गुजरी थी।

  3. लापता दंपति के आठों मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं।

संवाद सहयोगी, मोगा। लुधियाना जाने की बात कहकर मोगा स्थित घर से निकले पति-पत्नी अचानक गायब हो गए। उनके पास तकरीबन 8 मोबाइल थे और वे सभी अब स्विच ऑफ आ रहे हैं। इस घटना को दो दिन हो चुके हैं। दो दिनों तक बच्चों का पता न लगने के बाद पिता पुलिस के पास पहुंचे और लिखित शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पिता ने पुलिस को बताया कि दोनों टाटा पंच कार में सवार होकर निकले थे। उनके साथ कंपनी के काम से जुड़े सात-आठ मोबाइल फोन भी थे। परिजनों ने मोगा से लेकर लुधियाना तक तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। मोबाइल फोन बंद आने से परिवार की चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- कनाडा पुलिस का बड़ा एक्शन, मोस्ट वांटेड लिस्ट में टॉप पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़; सिर पर 2.50 लाख डॉलर का इनाम

17 नवंबर को निकले दंपति

पत्ती मालेकी निवासी सतपाल पुत्र रूप लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा कशिश कटारिया एक कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है। काम के सिलसिले में वह अलग-अलग दुकानों पर जाता रहता है। 17 नवंबर को दोपहर करीब 3:50 बजे कशिश अपनी पत्नी कुलविंदर कौर के साथ टाटा पंच कार (PB76-B-6794) में घर से निकला था। उसने परिवार को बताया था कि वे काम के सिलसिले में लुधियाना जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'अधिसूचना के बाद जमीन खरीदने पर लैंड पूलिंग का लाभ नहीं...', अधिग्रहण मामले में मोहाली कोर्ट का अहम फैसला

शाम तक नहीं लौटे तो बढ़ी चिंता

शाम तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। पहले मोगा शहर में खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजन लुधियाना के मुल्लांपुर टोल प्लाजा पहुंचे, जहां पता चला कि उनकी कार शाम करीब 4:32 बजे टोल से गुजरी थी।

परिजनों ने दोनों के मोबाइल फोन पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सभी फोन बंद मिले। इसके बाद सतपाल ने पुलिस को शिकायत देकर बेटे और बहू की तलाश करने की गुहार लगाई है। उन्होंने मोबाइल फोन की जांच सहित अन्य माध्यमों से दोनों का पता लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather: मौसम विभाग ने धुंध को लेकर यलो अलर्ट किया जारी; AQI में सुधार से मिली लोगों को राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।