विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather: मौसम विभाग ने धुंध को लेकर यलो अलर्ट किया जारी; AQI में सुधार से मिली लोगों को राहत

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:00 AM (IST)

माैसम विभाग ने आज पंजाब में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। ये अलर्ट राज्य में तीन दिन तक रहेगा। वहीं AQI हल्का सुधार देखने को मिलेगा।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पंजाब में धुंध को लेकर मौसम विभाग का यलो अलर्ट।

  2. राज्य में प्रदूषण स्तर में हल्की कमी, खन्ना में AQI अधिक।

  3. तापमान में कोई खास बदलाव नहीं, सामान्य स्थिति बरकरार।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में आज धुंध का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसका असर आज और आने वाले दो दिन और रहने का अनुमान है। तापमान में फिलहाल कोई बदलाव देखने को नहीं मिला और आने वाले दिन भी ये ऐसा ही रहेगा। 

इसी बीच प्रदूषण का स्तर हल्का कम हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से वीरवार जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में सबसे बुरेहाल खन्ना में हैं। पूरे राज्य में से खन्ना एक मात्र शहर है, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 से ऊपर है। अन्य राज्यों में AQI 100 से 200 के बीच और रूपनगर में ये सामान्य स्थिति में दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav: बासमती और आटा-दाल की कीमतें थमीं, सर्राफा बाजार में औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी

शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स

शहर AQI
अमृतसर 152
बठिंडा 178
जालंधर 130
खन्ना 255
लुधियाना 176
मंडी गोबिंदगढ़ 146
पटियाला 120
रूपनगर 42

आज 5 जिलों में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार आज और उसके आगे के दिनों की जिलेवार कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

  • 20 नवंबर 2026:अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में एकाध स्थानों पर घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • 21 नवंबर 2026: पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में एकाध स्थानों पर घने कोहरे का यलो अलर्ट रहेगा।
  • 22 नवंबर 2026: ठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में एकाध स्थानों पर घने कोहरे का यलो अलर्ट रहेगा।
  • 23 नवंबर 2026: इस दिन पूरे पंजाब में कोई चेतावनी (नो अलर्ट) नहीं है और मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

तापमान सामान्य हुआ रिकॉर्ड

मौसम केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है और यह सामान्य के आसपास ही दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा (एयरपोर्ट) में 30.7 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके अलावा, अमृतसर में 26.8 डिग्री, लुधियाना में 26.8 डिग्री, पटियाला में 28.4 डिग्री, पठानकोट में 24.8 डिग्री, चंडीगढ़ में 27.9 डिग्री, गुरदासपुर में 26.4 डिग्री, फिरोजपुर में 28.1 डिग्री, होशियारपुर (सलेरन) में 27.2 डिग्री, मोहाली में 27.5 डिग्री, संगरूर में 27.2 डिग्री, तरनतारन में 28.3 डिग्री और फतेहगढ़ साहिब में 27.7 डिग्री तापमान रहा। 

यह भी पढ़ें- पंजाब की बेटी ने किया कमाल, ITI मानसा की जसप्रीत देशभर में प्रथम, छात्रा व प्रशिक्षक को 25-25 हजार का इनाम

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।