विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

21 नवंबर को अमृतसर में पहुंचेगा सांसद अमृतपाल, परिवार ने 10 लाख सरकार को दिए; 7.63 लाख टिकटों पर हुए खर्च

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:52 PM (IST)

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार को लेकर उसके पैतृक गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

खालिस्तान अमृतपाल सिंह और दादी की फाइल फोटो।

खालिस्तान अमृतपाल सिंह और दादी की फाइल फोटो।

HighLights

  1. अमृतपाल सिंह दादी के अंतिम संस्कार में 21 नवंबर को आएंगे।

  2. परिवार ने 10 लाख रुपये खर्च किए, 7.63 लाख टिकटों पर।

  3. अमृतसर में 800 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात होंगे।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में लाने का खर्च 10 लाख रुपए है। अकाली दल वारिस पंजाब दे के वक्ता शमशेर सिंह पदरी ने जानकारी देते हुए ये जानकारी दी। दरअसल, बेल देते समय कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि अमृतपाल सिंह को लाने का खर्च परिवार को देना होगा।

वहीं, दूसरी तरफ पंजाब पुलिस ने सुरक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। 21 नवंबर को अमृतपाल सिंह के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में होने वाले अंतिम संस्कार के दौरान करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। परिस्थितियों के अनुसार पुलिस बल की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।

अमृतसर देहाती के एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल, डीएसपी बाबा बकाला सुखपाल सिंह और विभिन्न थानों के एसएचओ की टीम के साथ जल्लूपुर खेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने अमृतपाल सिंह के चाचा सुखचैन सिंह और अन्य स्वजनों से मुलाकात करके अंतिम संस्कार से जुड़े प्रबंधों पर चर्चा की। एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि 21 नवंबर को सुरक्षा व्यवस्था के लिए फिलहाल करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना बनाई गई है।

यह भी पढ़ें- सांसद अमृतपाल को मिली अंतरिम जमानत, दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए डिब्रूगढ़ जेल से आएगा बाहर

फ्लाइट की टिकटों पर सबसे अधिक खर्च

शमशेर सिंह पदरी ने जानकारी दी कि परिवार की तरफ से सरकार को 10 लाख रुपए दिए गए हैं। जिनमें से 7.63 लाख रुपए अमृतपाल सहित उसकी सुरक्षा के लिए भेजी गई 5 पुलिसकर्मियों की टीम का हवाई खर्च है। जबकि बाकी खर्च पुलिस सुरक्षा, खान-पान व अन्य सुविधाओं पर होगा।

पदरी का कहना है कि ये खर्च परिवार की तरफ से जमा करवा दिया गया है। जिसके बाद 5 पुलिसकर्मियों की टीम अमृतपाल सिंह को अमृतसर लाने के लिए असम के डिब्रुगढ़ पहुंच चुकी है।

रिजर्व भी रखी जाएगी पुलिस

जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। अंतिम संस्कार स्थल के आसपास विशेष बैरिकेडिंग की जाएगी, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने के साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारू रखी जा सके। पुलिस की ओर से गांव में आने वाले विभिन्न रास्तों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने और पार्किंग के लिए स्थान निर्धारित किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों की टीमें लगातार गांव का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा ले रही हैं। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अंतिम संस्कार में अमृतपाल सिंह की मौजूदगी के दौरान अदालत की ओर से जारी आदेशों का पूरी तरह पालन करवाया जाएगा।

गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह को अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक कस्टडी पैरोल मिली है। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है।

यह भी पढ़ें- अमृतपाल सिंह के आने की कोई सूचना नहीं, जेल प्रशासन ने नहीं दिया नोटिस; टल सकता है दादी का अंतिम संस्कार

सिर्फ पैतृक घर तक जाने की ही अनुमति होगी

अमृतपाल को 21 नवंबर को अंतिम संस्कार में शामिल होने की ही अनुमति मिली है, जहां उनकी उपस्थिति दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक रहेगी। 22 को अस्थियां एकत्र करने और 23 को हेने वाले भोग समागम में वह वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़ेगा। अमृतपाल को पूरी यात्रा के दौरान पुलिस हिरासत में रहना होगा केवल अपने पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा (अमृतसर) स्थित घर तक ही जा सकेगा।

किसी अन्य स्थान पर जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी जनसभा को संबोधित नहीं कर सकेगा। मीडिया से बातचीत नहीं कर होगी और परिवार के सदस्यों के अलावा किसी अन्य से नहीं मिल पाएगा। लंबित आपराधिक मामलों के किसी भी गवाह से संपर्क करने पर रोक है। उन्हें राज्य की कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि से दूर रहना होगा और प्रशासन व पुलिस के निर्देश का पालन करना होगा।

यह भी पढ़ें- दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए MP अमृतपाल ने मांगी अंतरिम जमानत, अदालत ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।