विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतपाल सिंह के आने की कोई सूचना नहीं, जेल प्रशासन ने नहीं दिया नोटिस; टल सकता है दादी का अंतिम संस्कार

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:19 AM (GMT+05:30)

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने को लेकर ...और पढ़ें

सांसद अमृतपाल सिंह (फाइल फोटो)

सांसद अमृतपाल सिंह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अमृतपाल सिंह की दादी के निधन पर असमंजस बरकरार

  2. प्रशासन से अभी तक नहीं मिली कोई आधिकारिक सूचना

  3. परिवार अदालत से अनुमति मिलने की उम्मीद कर रहा

जागरण संवाददाता, अमृतसर। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने को लेकर असमंजस बरकरार है।

परिवार को अभी तक प्रशासन की ओर से अमृतपाल सिंह को जेल से लाने संबंधी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। ऐसे में शनिवार को दादी का अंतिम संस्कार होने की संभावना कम नजर आ रही है। परिवार की निगाहें अब अदालत के फैसले पर टिकी हैं।

अमृतपाल सिंह के चाचा सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि प्रशासन की ओर से अब तक परिवार के किसी सदस्य से संपर्क नहीं किया गया है।

न ही किसी अधिकारी ने यह बताया है कि अमृतपाल सिंह को कब और किस प्रक्रिया के तहत गांव लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार लगातार प्रयास कर रहा है कि अमृतपाल सिंह अपनी दादी की अंतिम रस्मों में शामिल हो सकें।

अदालत में पक्ष रखेगा परिवार

सुखचैन सिंह गिल के अनुसार, अमृतसर में वकीलों की टीम इस मामले को देख रही है। शनिवार को कानूनी टीम अदालत में परिवार का पक्ष रखेगी। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की जा रही है, ताकि अमृतपाल सिंह को इसमें शामिल होने का अवसर मिल सके।

इसके साथ ही अंतिम संस्कार, फूल चुगने की रस्म और अंतिम अरदास में शामिल होने की अनुमति भी मांगी गई है। परिवार का कहना है कि अब तक केवल एक दिन की अनुमति मिली है, जिसे बढ़ाने के लिए अदालत से दोबारा गुहार लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को अमृतपाल सिंह से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय तक उन्हें जेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक सूचना या नोटिस नहीं मिला था।

अमृतपाल सिंह की आवाजाही और सुरक्षा पर होने वाले खर्च के संबंध में गिल ने कहा कि अदालत के आदेश के अनुसार पूरा खर्च परिवार उठाने को तैयार है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक खर्च की कुल राशि के बारे में भी जानकारी नहीं दी गई है।

गांव में रिश्तेदार जुड़ना हुए शुरू

उधर, दादी के निधन की सूचना मिलने के बाद गांव में रिश्तेदारों और संगत के पहुंचने का सिलसिला जारी है। दूर-दराज से लोग परिवार के साथ दुख साझा करने पहुंच रहे हैं। परिवार को उम्मीद है कि अदालत से अनुमति मिलने के बाद अमृतपाल सिंह अपनी दादी की अंतिम रस्मों में शामिल हो सकेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।