विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सांसद अमृतपाल को मिली अंतरिम जमानत, दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए डिब्रूगढ़ जेल से आएगा बाहर

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:02 PM (IST)

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को अदालत ने दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के ...और पढ़ें

सांसद अमृतपाल सिंह और उसकी दादी। (फाइल फोटो)

सांसद अमृतपाल सिंह और उसकी दादी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार के लिए मिली रिहाई।

  2. डिब्रूगढ़ जेल से 21 नवंबर को अमृतसर आएंगे अमृतपाल।

  3. परिवार को वहन करना होगा अमृतपाल की यात्रा का खर्च।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। खालिस्तान समर्थक व डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह की पुलिस हिरासत में अस्थाई रिहाई की अर्जी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परिंदर सिंह की अदालत ने स्वीकार कर लिया है। आरोपित अमृतपाल सिंह अब 21 नवंबर को अमृतसर के गांव जल्लुपुर खेड़ा में अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेगा।

परिवार की तरफ से मांग करने पर वकील रितुराज सिंह ने अदालत में याचिका दायर की थी कि चरण कौर का अंतिम संस्कार 21 नवंबर, श्मशानघाट से अस्थियां उठाने की रस्म 22 नवंबर और भोग सेरेमनी 23 नवंबर को रखी गई है। जेल में बंद अमृतपाल सिंह का अपनी दादी चरण कौर के साथ काफी स्नेह था और उसे उक्त तीनों रस्मों में शामिल होने की अनुमति दी जाए।

यह भी पढ़ें- अमृतपाल सिंह के आने की कोई सूचना नहीं, जेल प्रशासन ने नहीं दिया नोटिस; टल सकता है दादी का अंतिम संस्कार

परिवार को उठाना होगा पूरा खर्च

इसके साथ ही कोर्ट ने आदेश में लिखा है कि डिब्रूग से अमृतसर पैतृक गांव लाने में अमृतपाल सिंह का सारा खर्च भी स्वयं परिवार को वहन करना होगा। बता दे इससे पहले भी कोर्ट ने इसी तरह के एक पहली याचिका पर आदेश जारी किया था, लेकिन इतनी जल्दी अमृतपाल सिंह को आसाम की जेल से अमृतसर लाना इतना आसान नहीं था। इसके बाद परिवार ने एक नई याचिका इसी कार्ट में दायर कर सारे हालात के जानकारी न्यायाधीश के समक्ष रखी थी।

यह भी पढ़ें- शिवराज सिंह चौहान की पंजाब के किसानों को 254 करोड़ की सौगात, खाद की कालाबाजारी करने वालों को जेल की चेतावनी

पहले 14 को मिली थी जमानत

इससे पहले अमृतपाल को 14 नवंबर को अंतरिम जमानत दी गई थी। ये आदेश 13 नवंबर को जारी किया गया। लेकिन समय के चलते परिवार ने एक और एप्लीकेशन कोर्ट में पेश की। परिवार का कहना था कि इतने कम समय में न तो कानूनी कार्रवाई पूरी हो सकेगी और अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल से भी पंजाब लाना मुमकिन नहीं है।

 ये दूसरी बार है जब अमृतपाल जेल से बाहर आएगा। पहली बार अमृतपाल को सांसद बनने के बाद शपथ लेने के लिए एक दिन की छूट दी गई थी।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: राज्य में नहीं बदले मतदाता, आयोग की नई मतदाता सूची के मसौदे में आंकड़ों में कोई बदलाव नहीं


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।