पंजाब की बेटी ने किया कमाल, ITI मानसा की जसप्रीत देशभर में प्रथम, छात्रा व प्रशिक्षक को 25-25 हजार का इनाम
सरकारी आईटीआई मानसा की छात्रा जसप्रीत कौर ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। पंजाब सरकार ...और पढ़ें

ITI मानसा की जसप्रीत कौर।
HighLights
जसप्रीत कौर ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शिक्षा मंत्री ने छात्रा और प्रशिक्षक को 25-25 हजार रुपये दिए।
पंजाब सरकार तकनीकी शिक्षा में सुधार के लिए प्रयासरत है।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। चंडीगढ़। पंजाब के मानसा स्थित सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) की छात्रा जसप्रीत कौर ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में प्रथम स्थान हासिल कर पंजाब का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जसप्रीत कौर और उनके प्रशिक्षक गुरबिंदर सिंह को 25-25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जसप्रीत कौर की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे पंजाब के लिए गर्व का क्षण है। जसप्रीत की मेहनत, लगन और समर्पण प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें- 14 लाख के इनवेस्टमेंट से पराली का झंझट खत्म, खुली बंपर कमाई की राह! फरीदकोट के चाचा-भतीजे का जुगाड़ देख सभी हैरान
तकनीकी शिक्षा में बेहतर उपलब्धियों पर जोर
बैंस ने कहा कि जसप्रीत और उनके प्रशिक्षक को नकद पुरस्कार देने का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने जसप्रीत के माता-पिता, आइटीआइ मानसा के प्रिंसिपल और उनकी सफलता में योगदान देने वाले सभी प्रशिक्षकों को भी बधाई दी।
शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के सभी आइटीआइ के प्रिंसिपलों से विद्यार्थियों को नई ऊर्जा और बेहतर मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण को पूरी लगन, दृढ़ संकल्प और मेहनत के साथ हासिल करने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें- मावां-धीयां सत्कार योजना पर हाईकोर्ट सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब, क्या कर्मचारियों की पत्नियों को मिलेगा लाभ?
भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार युवा
तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास प्रताप ने भी जसप्रीत कौर की उपलब्धि को पूरे विभाग के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता पंजाब सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत प्रत्येक युवा को कौशल, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
विकास प्रताप ने कहा कि राज्य सरकार आइटीआइ में आधुनिक बुनियादी ढांचे, उद्योगों से जुड़े पाठ्यक्रमों और विशेष मार्गदर्शन के माध्यम से लगातार सुधार कर रही है, ताकि पंजाब के युवा केवल रोजगार पाने के लिए तैयार न हों, बल्कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम बनें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।