पंजाब में खुलेंगे 333 नए पिंड क्लीनिक, जिला अस्पतालों में MRI-CT स्कैन की होगी सुविधा
पंजाब में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देते हुए 333 नए पिंड क्लीनिक खोले जाएंगे, जिससे कुल संख्या 591 हो ...और पढ़ें

पंजाब में खुले एक पिंड क्लीनिक की फाइल फोटो।
HighLights
पंजाब में 333 नए पिंड क्लीनिक जल्द ही खुलेंगे।
नवंबर तक जिला अस्पतालों में एमआरआई-सीटी स्कैन मशीनें लगेंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने दवाओं की कमी पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश दिए।
डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब में ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए जल्द ही 333 नए पिंड क्लीनिक खोले जाएंगे। इससे राज्य में पिंड क्लीनिकों की संख्या बढ़कर 591 हो जाएगी। फिलहाल 258 पिंड क्लीनिक संचालित हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में 1244 आम आदमी क्लीनिक भी काम कर रहे हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह ने बुधवार को चंडीगढ़ में सिविल सर्जनों के राज्यस्तरीय सम्मेलन के दौरान दी।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि नवंबर के अंत तक सभी जिला सिविल अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनें लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरी दवाओं और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा दवाओं की कमी पर जीरो टालरेंस अपनाने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें- पंजाब में भाजपा की सेंधमारी, मोगा से AAP प्रवक्ता और लुधियाना से शिअद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जॉइन की पार्टी
नहीं होगी स्टाफ की कमी
उन्होंने कहा कि किसी भी आम आदमी क्लीनिक में डाक्टर और स्टाफ की कमी नहीं होनी चाहिए। आम आदमी क्लीनिकों में 107 प्रकार की मुफ्त दवाएं और 47 तरह की जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नशे के खिलाफ अभियान की समीक्षा करते हुए मंत्री ने ओवरडोज से होने वाली मौतों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और राज्य में नशे से जुड़ी सभी संदिग्ध मौतों का सख्त ऑडिट कराने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: शिअद-लक्खोवाल गठबंधन पर AAP का हमला, बलतेज पन्नू बोले- किसानों के लिए क्या किया, जवाब दें
स्वास्थ्य कर्मियों के लिए विशेष घोषणाएं
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पात्र लोगों के स्वास्थ्य बीमा कार्ड जल्द जारी करने को भी कहा। उन्होंने अस्पतालों में मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और रोगी कल्याण समितियों की नियमित बैठकें करने पर जोर दिया। सम्मेलन में नवजात शिशु सप्ताह की शुरुआत की गई और नवजातों की देखभाल पर जागरूकता वीडियो जारी किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने की भी घोषणा की गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।