पंजाब में भाजपा की सेंधमारी, मोगा से AAP प्रवक्ता और लुधियाना से शिअद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जॉइन की पार्टी
पंजाब में आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के कई वरिष्ठ नेताओं ने समर्थकों संग भाजपा का दामन थाम ...और पढ़ें

हरियाणा के सीएम नायब सैनी और पंजाब अध्यक्ष केवल ढिल्लों AAP और शिअद नेताओं को पार्टी जॉइन करवाते हुए।
HighLights
AAP प्रवक्ता नवदीप संगा ने समर्थकों सहित भाजपा जॉइन की।
शिअद उपाध्यक्ष स्विंदर चौहान लुधियाना से भाजपा में शामिल हुए।
नए सदस्यों से पंजाब में भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में भाजपा की राजनीतिक गतिविधियों को विस्तार देते हुए आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में मोगा से आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एवं पूर्व छात्र नेता नवदीप सिंह संगा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
वहीं, लुधियाना की आत्म नगर विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्विंदर सिंह चौहान भी अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए। नवदीप सिंह संगा के साथ आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और हलका मोगा के इंटेलेक्चुअल विंग के इंचार्ज मनदीप सिंह गिल तथा पार्टी के पूर्व बीसी विंग जिला प्रधान मनप्रीत सिंह रिंकू ने भी भाजपा का दामन थामा।
मनप्रीत सिंह रिंकू वर्ष 2021 में मोगा नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर आठ से चुनाव लड़ चुके हैं और पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। इनके अलावा आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और बीसी विंग के पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी सुखदीप सिंह तामी भी भाजपा में शामिल हुए।
मोगा के कई नेताओं ने की पार्टी जॉइन
नवदीप सिंह संगा के साथ भाजपा में शामिल होने वालों में सुखविंदर सिंह डिंपी (वार्ड नंबर 16), रविंदर कौर रानी (वार्ड नंबर 9), तेजिंदर मोनू (वार्ड नंबर 24), मनप्रीत सिंह रिंकू (वार्ड नंबर 5), सुशील रंगा (वार्ड नंबर 45), सुखविंदर सिंह कटारिया, विजेंद्र तिवारी, अखिल सिंह, नरेश शर्मा ने पार्टी जॉइन की।
इसके अलावा जगरूप सिंह, बलजिंदर सिंह काका, काला नंबरदार, दलजीत सिंह, अमरदीप, अनमोल, पूर्ण, गगन गड़े, गग्गी, सुखविंदर, हरदीप सिंह दीप और करनदीप सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए हैं।
अकाली दल के इन नेताओं ने थामा दामन
इसी कार्यक्रम में लुधियाना की आत्म नगर विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्विंदर सिंह चौहान ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। उनके साथ दविंदर सिंह चौहान, हरप्रीत सिंह मस्सौन, रमणदीप सिंह चौहान, फतेह सिंह, विक्रम सिंह चौहान, अमरिंदर पाल सिंह एडवोकेट, आरपी सिंह, महिंदर पाल सिंह, अमरिंदर जोश सिंह, विकास आनंद ने पार्टी जाइन की।
इसके अलावा रणबीर सिंह लूथरा, करमदीप सिंह नागी, सिमरन सेखों, हरप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह शैरी, हरजीत सिंह और निरिंदर सिंह बंगा सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। रमणदीप सिंह चौहान नेशनल यूथ अकाली दल के उपप्रधान रह चुके हैं।
पार्टी को मिलेगी मजबूती
पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का नायब सिंह सैनी और केवल सिंह ढिल्लों ने स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि नए सदस्यों के आने से पंजाब में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा। मोगा और लुधियाना में इन नेताओं के अपने-अपने समर्थक समूहों के साथ शामिल होने को भाजपा के लिए संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।