मुरादाबाद में पलटी मार सिर के बल खड़े हुए मौसम अली, छह धोबीपाट लगाकर आलम को किया चित
मुरादाबाद के अगवानपुर में हुए दंगल में पंजाब के मौसम अली लौहार ने मुजफ्फरनगर के आलम पहलवान को हराया। इस ...और पढ़ें

दांव-पेंच देख रोमांचित हुए दर्शक, कंधों पर बैठाकर पहलवान को किया सम्मानित। जागरण
HighLights
मौसम अली लौहार ने मुजफ्फरनगर के आलम को हराया।
उन्होंने पलटी मार सिर के बल खड़े होकर दांव लगाया।
छह धोबीपाट लगाकर आलम पहलवान को चित किया।
संवाद सूत्र, अगवानपुर (मुरादाबाद)। दंगल का अखाड़ा, हजारों निगाहें और दो नामी पहलवानों के बीच जोर आजमाइश। जैसे ही पंजाब के चर्चित पहलवान मौसम अली लौहार और मुजफ्फरनगर के आलम आमने-सामने आए, दर्शकों का रोमांच चरम पर पहुंच गया। दोनों के बीच ऐसे दांव-पेंच चले कि दर्शक तालियां बजाने और शोर मचाने को मजबूर हो गए।
चार नवंबर से नगर में चल रहे दंगल में यूटयूब पर चर्चित मौसम अली लौहार का मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कुश्ती के दौरान आलम पहलवान ने मौसम अली को दबोचकर उनका हाथ तोड़ने की कोशिश की, लेकिन मौसम अली ने ऐसा पलटवार किया कि मुकाबले का रुख ही बदल गया।
उन्होंने पलटी मारकर सिर के बल खड़े होते हुए आलम को अपने दांव में उलझा लिया। इसके बाद लगातार छह धोबीपाट लगाकर आलम पहलवान को चित कर दिया। मौसम अली की इस शानदार जीत पर दर्शक जोश से झूम उठे। लोगों ने उन्हें कंधों पर बैठाकर अखाड़े में घुमाया और मोटा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में होमगार्ड जवानों की मुस्तैदी पर जोर, 40 हजार नई भर्ती का ऐलान
ठेकेदार उस्मान मलिक ने बताया कि दंगल पांच दिसंबर तक चलेगा। जल्द ही कश्मीर के फौजी पहलवान जावेद गनी की कुश्ती भी दर्शकों को देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें- कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी