विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:27 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2026 06:28 AM (IST)

रेलवे प्रशासन ने कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द करने और कुछ के फेरों में कटौती करने का निर्णय लिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।

  2. हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों के फेरे कम किए गए।

  3. यात्रियों की भीड़ हेतु नई दिल्ली-छपरा स्पेशल ट्रेन चलाई गई।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। रेलवे प्रशासन ने मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली कई प्रमुख गाड़ियों को निर्धारित तिथियों पर निरस्त करने तथा कुछ के फेरों में कमी करने का निर्णय लिया है।

कोहरे के कारण ट्रेनों के सुरक्षित और सुचारु संचालन को ध्यान में रखकर यह किया गया। इसके साथ ही यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली से छपरा के बीच एकतरफा आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई है।

नई दिल्ली-छपरा वन वे पर्व स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन बुधवार को किया गया है। यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम सात बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली होते हुए रात एक बजकर तीन मिनट पर यहां आएगी।

कोहरे के चलते दिसंबर से फरवरी के बीच हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस और देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित दिनों पर पूर्ण रूप से निरस्त रहेंगी। इसी अवधि में चार अन्य ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है।

इनमें हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को, काठगोदाम-हावड़ा एकसप्रेस प्रत्येक मंगलवार को, कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को तथा अमृतसर-कोलकाता प्रत्येक सोमवार को निरस्त रहेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव कोहरे का असर के कारण दिसंबर से फरवरी तक निरस्त रहेंगी।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पीटी का पेपर देने गए 7वीं के छात्र की स्कूल में संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान देख उठे सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।