विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर: पीटी का पेपर देने गए 7वीं के छात्र की स्कूल में संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान देख उठे सवाल

By Digital DeskEdited By: Anshul Bhartariya
Published: Tue, 17 Nov 2026 02:57 PM (IST)

शाहजहांपुर के कलान स्थित एक स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र अंकित कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. कलान के जखिया गांव में मंगलवार को विद्यालय परिसर में हुई मृत्यु

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। कलान के लाला मथुरा प्रसाद संस्कृ़त विद्यालय में मंगलवार को कक्षा सात के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिस वजह से पिटाई होने की आशंका जताई जा रही है।

गांव के राजमिस्त्री प्रभुदयाल का बड़ा बेटा अंकित कश्यप कक्षा सात में पढ़ता था। मंगलवार को उसका पीटी का पेपर था।अंकित की विद्यालय परिसर में तबीयत खराब हो गई। प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने अंकित के स्वजन को जानकारी दी।

प्रभुदयाल उनकी पत्नी सरोजनी विद्यालय पहुंचीं तो बेटा बेहोशी हालत में था। जीवित होने की आस में अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव लेकर घर चले गए।

प्रभुदयाल ने बताया कि बेटे की नाक से खून निकल रहा था। शरीर पर भी चोट के निशान लग रहे हैं, जिसके बाद पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। सीओ दीपक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचे।

प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने बताया कि खेलते समय छात्र बेहोश होकर गिर गया था जिस वजह से मृत्यु हो गई। सीओ ने बताया कि स्वजन किसी तरह का आरोप नहीं लगा रहे हैं। वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सड़कों पर 'कट' मारने वाले ड्राइविंग सेंटर में फेल! शाहजहांपुर में आधे से ज्यादा आवेदक नहीं बना पा रहे लाइसेंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।