विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सड़कों पर 'कट' मारने वाले ड्राइविंग सेंटर में फेल! शाहजहांपुर में आधे से ज्यादा आवेदक नहीं बना पा रहे लाइसेंस

Published: Sat, 14 Nov 2026 05:57 PM (GMT+05:30)

शाहजहांपुर के ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर में 50% से अधिक आवेदक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में फेल हो रहे हैं, जबकि ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. आवदेकों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए दोबारा देना पड़ रहा शुल्क

अजयवीर सिंह, शाहजहांपुर। सड़कों पर तेज रफ्तार में बाइक, कार दौड़ाने वाले युवा जब ड्राइविंग टेस्ट सेंटर के आटोमेटेड ट्रैक पर पहुंच रहे हैं, तो वहीं फेल हो जा रहे हैं। जो लोग रोज शहर की भीड़ भाड़ वाली सड़कों पर हार्न बजाकर, कट मारकर निकल जाते हैं, वे ट्रैक पर लाइन टच करते ही फेल कर दिए जा रहे हैं। यही वजह है कि सेंटर पर 50 प्रतिशत से अधिक आवेदक फेल हो रहे हैं।

पारदर्शी ढंग से ड्राइविंग लाइसेंस ऐसे लोगों को जारी हो सके हैं जो वास्तव में गाड़ी चलाना जानता हो। पहले मैनुअल टेस्ट में सिफारिश, जान पहचान और अंदाज पर पास फेल होता था। अब ट्रैक पर लगे सेंसर, कैमरे और कंप्यूटर हर गलती को खुद पकड़ते हैं।

कांट में ड्राइविंग टेस्ट सेंटर बना हैं, जिसका संचालन 16 जून को करा दिया गया था। लाइसेंस बनवाने के लिए जुलाई में 1,336 आवेदन हुए थे। ट्रैक पर वाहन चलाने में 78 पुरुष जबकि 15 महिलाएं ही पास हो पाए थे।

Traffic Violation Infographic with Monthly Fines

हालांकि इसके बाद आवेदन करने वालों की संख्या भी घटना शुरू हो गई। अगस्त में 850 आवेदन पहुंचे जिसमे 419 पुरुष जबकि 14 महिलाएं पास हुईं। जिसमें कई दोबारा शुल्क जमा करने वाले भी शामिल थे।

सितंबर में 1041 आवेदन हुए जिसमे 200 से अधिक दोबारा टेस्ट देने वाले भी शामिल थे। यानी 881 पुरुष जबकि 29 महिलाओं के लाइसेंस जारी किए गए।

अक्टूबर में करीब 1200 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया जिसमे 929 लाइसेंस जारी हुए। 26 महिलाएं भी इनमें शामिल हैं। इन ड्राइविंग लाइसेंसों में चार पहिया समेत 250 से अधिक ऐसे लोग हैं जो पूर्व में दिए गए टेस्ट में फेल हो गए थे।

यानी हर माह औसतन 40 से 50 प्रतिशत लोग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में फेल रहे हैं। ज्यादातर हादसे गलत ओवरटेक, गलत पार्किंग और स्टेयरिंग पर ठीक से नियंत्रण न होने की वजह से होते है।

इसलिए सेंटर पर एस नुमा, आठ के आकार में ट्रैक बना है। पार्किंग, स्टेयरिंग का तालमेल आदि को परखा जाता है। इस ट्रैक पर लाइन, सिग्नल और गति का पालन अनिवार्य रूप से करना होता है।

एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट सेंटर में नियमों की अनदेखी पर 50 प्रतिशत से अधिक लोग फेल हो रहे हैं। उन्हें दोबारा भी मौका दिया जाता है।

300 रुपये देना पड़ता है दोबारा शुल्क

टेस्ट में फेल होने पर एक सप्ताह बाद 300 रुपये शुल्क जमा कर दोबारा टेस्ट दे सकते हैं। यदि उसमे भी फेल हो गए तो एक माह बाद यही प्रक्रिया अपनानी होगी। जो मूल फीस जमा की गई थी वह दोबारा जमा नहीं करनी पड़ेगी।

29 घंटे का दिया जाता है प्रशिक्षण

सेंटर पर ही प्रशिक्षण देने की भी सुविधा है। छह हजार रुपये में 29 घंटे का ट्रैक पर वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में 15 से अधिक लोग वहां सीख रहे हैं, जिसमें कई महिलाएं भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- सैटेलाइट की नजर से नहीं बच सके किसान: पराली जलाने में यूपी के टॉप-10 जिलों में पहुंचा शाहजहांपुर, 55 हजार का जुर्माना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।