सैटेलाइट की नजर से नहीं बच सके किसान: पराली जलाने में यूपी के टॉप-10 जिलों में पहुंचा शाहजहांपुर, 55 हजार का जुर्माना
शाहजहांपुर पराली जलाने के मामलों में उत्तर प्रदेश में आठवें स्थान पर है, जहां 31 प्रकरण सामने आए और 11 ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
24 प्रकरण ही माने गए सही, 11 किसानों पर लगाया गया अर्थदंड
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। प्रशासन की सख्ती के बाद धान की पराली जलाने के मामले कम तो हुए, लेकिन रुके नहीं। इस बार भी अब अब तक जिले में 31 स्थानों पर इससे संबंधित प्रकरण सामने आए हैं, जिनमें संबंधित किसानों पर अर्थदंड लगाया जाएगा। प्रदेश में जनपद आठवें स्थान पर है। धान की कटाई के साथ ही कई किसान खेत को जल्दी खाली करने के लिए पराली को जला देते हैं।
जो पर्यावरण के साथ ही खेत की उर्वरा शक्ति को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए पराली जलाने पर रोक लगाई गई है। अर्थदंड लगाने की व्यवस्था भी की गई है, लेकिन उसके बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा।
15 सितंबर से अक्टूबर की शुरुआत तक जनपद में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आइएआरआइ) की सीआरईएएमएस लैब की सेटेलाइट निगरानी रिपोर्ट में आठ मामले सामने आए थे, जिनमें से पांच सही पाए गए।
इसके बाद 12 नवंबर तक जिले में पराली जलाने की घटनाएं बढ़कर 31 हो गईं। उप निदेशक कृषि पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बार जिले में 31 पराली जलाने की घटनाएं हुई। जिसमें सात घटनाओं के कोई साक्ष्य नहीं मिले है।
तीन स्थानों पर परली की जगह पर कूड़ा जलाने के मामले सामने आए हैं। नौ स्थानों पर पराली जली हुई मिली। सड़क के किनारे किस किस की है यह साक्ष्य नहीं मिल पा रहे हैं । 11 किसानों पर 55,000 का जुर्माना लगाया गया है।
मथुरा में सबसे ज्यादा मामले
प्रदेश में सबसे ज्यादा 81 घटनाएं मथुरा में सामने आई हैं। 78 घटनाओं के साथ महराजगंज दूसरे स्थान पर है। अलीगढ़ में 42, फतेहपुर में 41 और कानपुर देहात में 40 घटनाएं दर्ज की गई हैं। ये जिले क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
औरैया में 39 घटनाओं के साथ छठा और उन्नाव में 32 घटनाओं के साथ सातवां स्थान है। शाहजहांपुर के बाद पीलीभीत में 30 घटनाएं दर्ज की गई हैं। हरदोई और कौशांबी में 23-23 मामले सामने आए हैं। दोनों जिले संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर हैं।
एक फीट गहराई तक खेत में मिट्टी को होता नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. एनपी गुप्ता ने बताया कि पराली जलाने से खेत की मिट्टी में एक फीट गहराई तक फसल के लिए जो भी लाभयदायक कार्बनिक पदार्थ होते हैं वे नष्ट हो जाते हैं।
उर्वरक, गोबर की खाद आदि का भी प्रभाव मिट्टी से खत्म हो हो जाता है। पराली जलाने से हवा भी प्रदूषित होती है, क्योंकि इससे हानिकारक कार्बन मोनो डाइआक्साइड, कार्बन डाई आक्साइड, सफ्लर डाइआक्साइड का उत्सर्जन होता है।
फसल मित्र कीटाणु, जीवाणु व आर्गेनिक पदार्थ नष्ट हो जाते हैं। मिटट्टी की उर्वरा शक्ति, पानी रोकने की क्षमता कम होती है, जिस कारण फसल का उत्पादन घट जाता है।
किसानों को चाहिए कि पराली को जोतकर खेत की मिट्टी में ही मिला दें, जिससे पराली में पाए जाने वाले नाइट्रोजन, पोटाश, फास्फोरस जैसे तत्वों का लाभ अगली फसल को मिलता है।
बायो डी कम्पोजर का स्प्रे करें इससे पराली जल्दी सड़ती है। विभिन्न प्रकार की मशीनें आ रही हैं, जिनका प्रयोग करके पराली को जलाने की बजाय इसका सदुपोग हो सकता है।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: अधिवक्ता के भाई की हत्या में ढाई माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं, एसपी के न मिलने पर भड़के वकीलों ने लगाया जाम
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।