शाहजहांपुर: अधिवक्ता के भाई की हत्या में ढाई माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं, एसपी के न मिलने पर भड़के वकीलों ने लगाया जाम
शाहजहांपुर में अधिवक्ता के भाई की हत्या के मामले में ढाई माह बाद भी गिरफ्तारी न होने पर वकीलों ने ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता के भाई की हत्या के मामले में ढाई माह बाद भी गिरफ्तारी न होने पर कचहरी के समाने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया।
अधिवक्ता एसपी को ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन एसपी ने खुद ज्ञापन लेने के बजाय एएसपी सिटी को भेज दिया था। एसोसिएशन के सदस्य अवनीश कुमार सिंह के भाई सुधीर कुमार सिंह की हत्या 30 अगस्त को कर दी गई थी।
इस मामले में खुदागंज में गांव के ही बबलू उसके भर शिव शंकर, ओम पाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।।अधिवक्ताओं ने कहा इस प्रकरण का स्थानांतरण खुदागंज से सिंधौली को आठ सितंबर को कर दिया गया था।
इसके बाद भी लगभग ढाई माह बीत जाने के बाद भी प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द से जल्द आरोपित गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजे गए तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। पुलिसकर्मी मौके पर एसपी को बुलाने की जिद पर अड़े हैं।