विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परविंदर झोटा हत्या के आरोपी की दुकान गिराने पर मोगा पुलिस का बड़ा एक्शन, 1200 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज

Published: Wed, 04 Nov 2026 12:53 PM (IST)

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के आरोपी अश्वनी कुमार की दुकान गिराने के मामले में मानसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की ...और पढ़ें

तोड़ी गई कैमिस्ट शॉप और आसपास खड़ा पुलिस प्रशासन।

तोड़ी गई कैमिस्ट शॉप और आसपास खड़ा पुलिस प्रशासन।

HighLights

  1. परविंदर झोटा हत्याकांड में नई FIR दर्ज।

  2. आरोपी अश्वनी कुमार की दुकान ध्वस्त की।

  3. 1200 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज।

जागरण संवाददाता, मानसा। नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार की दुकान को ध्वस्त किए जाने के मामले में 1000 से 1200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परविंदर झोटा की हत्या के बाद स्थानीय लोगों और समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा था। भीड़ ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार की दुकान को क्षतिग्रस्त कर गिरा दिया था। इस घटना को कानून व्यवस्था के उल्लंघन के रूप में देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बिना अनुमति ढांचा गिराने के संबंध में यह मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- मलबे से सबूत जुटाने पहुंची CBI, परविंदर झोटा के पिता का फूटा गुस्सा, बोले- पुलिस ध्यान देती तो जिंदा होता बेटा

shop

अश्विनी कुमार की टूटी दुकान।

यह भी पढ़ें- लूट या साजिश! तरनतारन में पिस्टल दिखाकर 4 लाख के पटाखों से भरी गाड़ी छीनी, मालिक का शक- ड्राइवर भी मिला हुआ

जांच में जुटी टीमें

दुकान गिराए जाने की घटना के बाद पूरी घटना से जुड़ी FIR दर्ज कर ली गई है। वर्तमान में FIR में किसी भी व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं किया गया है। अब ये मामला पूरी तरह से पुलिस की जांच पर आधारित है। पुलिस किन की पहचान करती है और उनके आधार पर किन-किन को इस मामले में गिरफ्तार करती है। फिलहाल पुलिस इस मामले में घटनास्थल के वारयल वीडियो, इमेज और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। 

भड़काऊ भाषण देने पर भी मामला दर्ज

मानसा पुलिस ने तारनतरन जिले के गांव वेरोवाल निवासी जर्मनजोत सिंह खालसा के खिलाफ भी भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि जर्मनजोत सिंह खालसा ने परविंदर सिंह झोटा के लिए लगे इंसाफ मोर्चा में कथित रूप में एसएसपी आवास को उड़ने की धमकी दी थी। इसके बाद से पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले बिहार में शराब खपाने की थी तैयारी, पंजाब से पहुंची 1200 कार्टन की खेप मुजफ्फरपुर में जब्त


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।