Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Inderpreet Kaur Death: तुर्की में भारत का नाम रोशन करने वाली मोगा की बेटी का निधन, महज 18 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 02:38 PM (IST)

    Inderpreet Kaur Death तुर्की में भारत का नाम रोशन करने वाली इंद्रप्रीत कौर का निधन हो गया है। इंद्रप्रीत मोगा की रहने वाली हैं। महज 18 साल की उम्र में अचानक तबीयत बिगड़ने से इंद्रप्रीत दुनिया को अलविदा कह गई। जानकारी के मुताबिक उनका ब्‍लड प्रेशर बढ़ गया था। इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।

    Hero Image
    महज 18 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। तुर्की में आउटस्‍टैंडिंग डिप्‍लोमैट्स अवॉर्ड जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली इंद्रप्रीत कौर का निधन हो गया है। इंद्रप्रीत मोगा की रहने वाली हैं। महज 18 साल की उम्र में अचानक तबीयत बिगड़ने से इंद्रप्रीत दुनिया को अलविदा कह गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक उनका ब्‍लड प्रेशर बढ़ गया था। इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अपनी प्रतिभाशाली बेटी की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। साथ ही स्‍थानीय निवासी भी इस घटना से सदमे में हैं।

    इंद्रप्रीत ने जीता था बेस्ट डिप्लोमैट का अवॉर्ड

    बता दें तुर्की में भारत का नाम रोशन करने वाली इंद्रप्रीत कौर सिंधु ने 62 देशों के 117 प्रतिनिधियों के बीच बेस्ट डिप्लोमैट का अवॉर्ड जीता था। जिसके बाद उनके परिवार के साथ-साथ प्रशासन ने भी उनका जोरदार स्वागत किया था।

    यह भी पढ़ें: Encounter in Moga: मोगा में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार; बंबीहा गैंग से है कनेक्‍शन

    देश की महिलाओं की बनी थी आवाज

    इंद्रप्रीत को भारत प्रतिनिधित्व करने वाली इस लड़की को देश की महिलाओं के विषय पर बोलने का अवसर प्रदान किया गया। 18 साल की सबसे कम उम्र में उन्‍हें विश्व स्तर पर महिलाओं के पक्ष में आवाज उठाने वाली पहली भारतीय लड़की होने का गौरव प्राप्त हुआ। कम उम्र में उनका चले जाना न सिर्फ उनके माता-पिता के लिए क्षति है, बल्कि पूरे भारत के लिए दुखद है।

    यह भी पढ़ें: Moga Crime: मोगा में किसान की बेरहमी से हत्‍या, आरोपित ने तेजधार हथियार से किए कई वार; शव को खेत में छोड़ मौके से हुआ फरार