Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाविप ने शहीदी पार्क में लगाया दिव्यांग सहायता कैंप, बांटे जाएंगे कृत्रिम अंग

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 20 Dec 2020 05:22 PM (IST)

    शहीदी पार्क में रविवार को भारत सरकार के समाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की योजना के तहत भारत विकास परिषद की ओर से दिव्यांग सहायता कैंप का आयोजन किया गया।

    Hero Image
    भाविप ने शहीदी पार्क में लगाया दिव्यांग सहायता कैंप, बांटे जाएंगे कृत्रिम अंग

    संवाद सहयोगी, मोगा : शहीदी पार्क में रविवार को भारत सरकार के समाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की योजना के तहत भारत विकास परिषद की ओर से दिव्यांग सहायता कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप प्रधान रमेश सिगला, सचिव प्रेम सिगल की अगुआई में लगाया गया। कैंप में भारत विकास परिषद दिव्यांग सहायता लुधियाना की टीम के डा. आनंद प्रकाश तिवारी, कुलदीप कुमार की ओर से मरीजों का चेकअप किया गया। इस कैंप में अलग-अलग गांव से आए 70 जरूरतमंद मरीजों के कृत्रिम अंग, कैलीपर, ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर व कान की मशीनों के नाप लिए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्वप्रथम कैंप के प्रोजेक्ट चेयरमैन, रघुवीर गर्ग, राजेश गुप्ता प्रधान रमेश सिगला, कैशियर महिदर जिदल व अन्य सदस्यों ने भारत माता के चित्र के समक्ष ज्योति प्रचंड की।

    राष्ट्रीय संगठन सचिव डा. राजेश पुरी, क्षेत्रीय सचिव सेवा सुनील जैन ने बताया कि भारत वर्ष में 14 दिव्यांग सहायता केंद्र कार्य कर रहे है। भारत विकास परिषद की देशभर में 1350 शाखाएं है जो तन-मन से सेवा के कार्य करती हैं।

    प्रधान रमेश सिगला, सचिव प्रेम सिगल व प्रोजेक्ट चेयरमैन रघुवीर गर्ग ने बताया कि जिन लोगो के नाप लिए गए है उनको 10 जनवरी को शहीदी पार्क में कृत्रिम अंग, कैलीपर, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर और कान की मशीनें प्रदान की जाएगी।

    कैंप में आए मरीज जगदीश सिंह, बलजीत कौर, नन्दलाल, शीला रानी, बलदेव सिंह ने बताया कि परिषद ने जो हम जैसों के लिए यह प्रयास किया है वह सराहनीय है। इससे हमें जीवन में सहारा मिलेगा। इस अवसर पर प्रधान रमेश सिगला,सचिव प्रेम सिगला, कैशियर महिदर जिदल, प्रोजेक्ट इंचार्ज रघुवीर गर्ग, राजेश गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन सचिव डा. राजेश पुरी,क्षेत्रीय सचिव सेवा एसके जैन, लीना गोयल, सुमनकांत विज, डा. राकेश गोयल, जोगिदर माहला,सुरिदर अग्रवाल, मदन बांसल, यशपाल ग्रोवर, धीरज मनोचा, जय दीप कटारिया, डा. आनंद प्रकाश तिवारी, कुलदीप कुमार, राम केवल के आलावा अन्य हा•ारि थे।