विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AAP विधायक देविंदरजीत लाडी ढोस को ED का समन, 27 नवंबर को चंडीगढ़ पूछताछ के लिए बुलाया

Published: Mon, 23 Nov 2026 12:03 PM (IST)

मोगा के बाद अब धर्मकोट के विधायक देविंदरजीत सिंह लाडी ढोस को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 27 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया है।

मोगा के धर्मकोट के विधायक देविंदरजीत सिंह लाडी ढोस।

मोगा के धर्मकोट के विधायक देविंदरजीत सिंह लाडी ढोस।

HighLights

  1. ED ने धर्मकोट विधायक लाडी ढोस को 27 नवंबर को बुलाया।

  2. मोगा विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा को 26 नवंबर को समन।

  3. सरकारी जमीन घोटाले और मुआवजे के गलत वितरण का मामला।

जागरण संवाददाता मोगा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धर्मकोट के विधायक देविंदरजीत सिंह लाडी ढोस को 27 नवंबर को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इससे पहले, ED की टीम ने मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। उन्हें 26 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित ED कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है, जबकि उनके पति राकेश अरोड़ा को 25 नवंबर को ही तलब किया गया है।

ED ने इस मामले में अलग-अलग तारीखों पर पूछताछ के लिए लगभग एक दर्जन लोगों को समन जारी किया है। इनमें कई सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हैं, जो वर्तमान में विभिन्न जिलों में रह रहे हैं। एजेंसी इन सभी से पूछताछ करेगी।

इस संबंध में जब धर्मकोट के विधायक देवेंद्र जीत सिंह से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उधर जानकार सूत्रों का कहना है की सरकारी जमीनों से जुड़े किसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय उनसे पूछताछ करना चाहता है

यह भी पढ़ें- पंजाब में AAP विधायक मनविंदर ग्यासपुरा ने अकाल तख्त में मांगी माफी, तनखैया घोषित होने के बाद स्वीकार की गलती

जमीन घोटाले के लिए समन

इससे पहले ईडी ने विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को जमीन घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था। ईडी सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने उनसे जांच के दायरे में चल रही संपत्तियों से जुड़े अतिरिक्त विवरण और दस्तावेज मांगे हैं और पेशी के दौरान संबंधित रिकॉर्ड साथ लाने को कहा।

मामला सात सरकारी जमीनों के फर्जी तरीके से अधिग्रहण और गलत तरीके से मुआवजा बांटने से जुड़ा है। आरोप है कि इन जमीनों को धोखाधड़ी से अपने नाम करवाया गया और सरकारी मुआवजे का गलत वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें- ED ने AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा को भेजा समन, 25 नवंबर को पेश होने का आदेश

एजेंसी ने सात ठिकानों पर तलाशी ली थी

डॉ. अमनदीप वर्तमान में आप के पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष भी हैं। यह कार्रवाई ईडी की उस 36 घंटे लंबी छापेमारी के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें एजेंसी ने सात ठिकानों पर तलाशी ली थी। इनमें मोगा स्थित विधायक का निवास, आइकन हाइट्स में एक फ्लैट, उनके पति डॉ. राकेश अरोड़ा से जुड़ी संपत्तियां तथा परिवार के अन्य सदस्यों और करीबियों के ठिकाने शामिल थे।

ईडी का कहना है कि छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनकी जांच के बाद अब विधायक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब BJP में शामिल हुए AAP विधायकों की सदस्यता पर फैसला अब स्पीकर के हाथ में, दलबदल कानून का शिकंजा; क्या होगा आगे?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।