Moga Sex Scandal: मोगा सेक्स स्कैंडल में फैसला टला, अब इस दिन सुनाई जाएगी दोषी पुलिस अधिकारियों को सजा
Punjab News मोगा सेक्स स्कैंडल (Moga Sex Scandal) मामले में मोहाली की सीबीआई अदालत ने 4 पुलिस अधिकारियों को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने दोषी पुलिस अधिकारियों को सजा सुनाने के अपने फैसले को टाल दिया है। अब मोगा सेक्स स्कैंडल 2007 (Moga Sex Scandal) के इस मामले में 7 अप्रैल को दोषी पुलिस अधिकारियों को सजा सुनाई जाएगी।

जागरण संवाददाता, मोगा। मोगा सेक्स स्कैंडल (What is Moga Sex Scandal) मामले में मोहाली की सीबीआई अदालत ने 4 पुलिस अधिकारियों को दोषी करार दिया था। इस मामले में अदालत आज यानी 4 अप्रैल को दोषी पुलिस अधिकारियों को सजा सुनाने वाली थी, लेकिन अब कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई टाल दी है।
अब 7 अप्रैल को होगी सुनवाई
मोगा सेक्स स्कैंडल मामले में अब 7 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी। बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने आज यानी 4 अप्रैल को सजा सुनाने का एलान किया था। हालांकि, आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अपना फैसला टाल दिया है।अब इस मामले पर 7 अप्रैल को सुनवाई होगी। 7 अप्रैल तक अदालत ने अपने फैसले को सुरक्षित रखा है।
यह भी पढ़ें- 50 लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के पीछे की क्या थी सच्चाई? पढ़ें मोगा सेक्स स्कैंडल की पूरी कहानी
ये अधिकारी पाए गए दोषी
बहुचर्चित मोगा सेक्स स्कैंडल (What is Moga Sex Scandal) मामले में तत्कालीन एसएसपी मोगा दविंदर सिंह गरचा, तत्कालीन एसपी (हेडक्वार्टर) मोगा परमदीप सिंह संधू, तत्कालीन एसएचओ, थाना सिटी मोगा रमन कुमार, तत्कालीन एसएचओ, पुलिस स्टेशन सिटी मोगा इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह शामिल हैं।
बता दें कि मोगा सेक्स स्कैंडल (What is Moga Sex Scandal) में दोषी करार दिए गई पुलिस अधिकारी लोगों को रेप केस में फंसाकर फर्जी तरीके से वसूली करते थे। इस मामले 50 लोगों को रेप केस में फंसाने का आरोप है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।