मोगा में कोरियर कर्मी पर लूट की नीयत से तेजधार हथियारों से हमला; लोगों ने पीछा का आरोपित दबोचे
मोगा में कोरियर कर्मी पर हमला कर चार सौ रुपये लूटे गए। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपितों को पकड़कर ...और पढ़ें

घायल का अस्पताल में इलाज करते हुए डॉक्टर।
HighLights
मोगा में कोरियर कर्मी पर तेजधार हथियारों से हमला।
राहगीरों ने सतर्कता दिखाते हुए हमलावरों को पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।
संवाद सहयोगी, मोगा। पंजाब के मोगा शहर के मजिस्टिक चौक के पास एक कोरियर कर्मी पर तेजधार हथियारों से हमला कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। हालांकि, राहगीरों की सतर्कता के चलते आरोपितों को मौके पर ही काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूरी घटना पास में लगे कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।
जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय गगनदीप सिंह, निवासी गांव निहालूवाला थाना शाहकोट जिला जालंधर, कोरियर पहुंचाने के लिए मोगा आया हुआ था। सोमवार दोपहर वह मजिस्टिक चौक के निकट सवारी वाहन में बैठने लगा। इसी दौरान पीछे से आए तीन-चार युवकों ने उसे घेर लिया और लूटपाट की नीयत से उस पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें- जालंधर में उद्योगपति की बेटी से दिनदहाड़े झपटमारी; गाड़ी में बैठते समय बैग छीनकर फरार, घटना कैमरों में कैद
मोबाइल छीन सिर पर किया वार
हमलावरों ने पहले उसका मोबाइल छीन लिया और फिर उसके सिर पर बंधी दस्तार को भी उतार दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले में गगनदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गया और खून से लथपथ हो गया। इसी बीच पास से गुजर रही एक महिला ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
आरोपित मोबाइल के पीछे रखी चार सौ रुपये की नगदी निकालकर मोबाइल को फेंककर भागने लगे, लेकिन राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। लोगों ने आरोपितों को हथियारों समेत काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें- जालंधर में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक टीमों में मुकाबला; 27 अक्टूबर से राज्य में सजेगा एशियन हॉकी महाकुंभ
पीड़ित अस्पताल में उचाराधीन
घायल गगनदीप को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना ने एक बार फिर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें- हंसला नदी में गंदगी पर NGT का सख्त रुख; सरकार से मांगा जवाब, 17 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
